• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Writer D by Writer D
10/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने पटौदी विधानसभा वासियों को बड़ी सौगातें दी। उन्होंने लगभग 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने पटौदी जनसभा में घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए हलके के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही गांव ताजपुरनगर, गुरुग्राम में जमीन उपलब्ध होने पर वेटनरी पॉलिक्लिनिक एवं पशु ट्रोमा सेंटर खोलने की भी घोषणा की। इस पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) शनिवार को पटौदी में जन आशीर्वाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने क्षेत्र को सौगातें देने के क्रम में गांव माजरी में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पोलिटेक्निक कॉलेज खोलने, पटौदी-फर्रूखनगर जोन को लो पोटेंशियल जोन से मीडियम पोटेंशियल जोन घोषित करने तथा लोक निर्माण विभाग की सडक़ों के सुधारीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने क्षेत्र में बिजली की समस्या का निराकरण करते हुए गांव सिवाड़ी, गांव जसात व दौलताबाद में 20.50 करोड़ रुपये की लागत से 33-33 केवी के पावर हाउस बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, मानेसर में नगर निगम के नये भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इस पर लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत आएगी। होडल-नूंह, पटौदी-पटौदा रोड को एनएच का दर्जा दिलवाने के लिए एनएचआई, भारत सरकार से चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने रैली के संयोजक एवं स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा रखे गए मांग पत्र में शामिल सभी मांगों की फिजिब्लिटी चैक करवाने उपरांत उन्हें पूरा करवाने की घोषणा भी की।

सरकार प्रदेश में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही

इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार खिलाडिय़ों के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए 17 अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जन आशीर्वाद रैली के संयोजक एवं पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि विगत 10 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पटौदी विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति देने का काम किया है।

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, पूर्व सांसद अशोक तंवर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, पटौदी विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, विधानसभा संयोजक सुंदर लाल यादव सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: CM Nayab Sainiharyana news national news
Previous Post

अयोध्या में गरजे योगी, कहा- ”जिन्हे अत्याचार में भी वोट बैंक दिखाई देता है, वो आपके हितैषी कैसे हो सकते हैं”

Next Post

धामी ने नाबार्ड मद से 644.97 लाख की विभिन्न वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने नाबार्ड मद से 644.97 लाख की विभिन्न वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

यह भी पढ़ें

Kolkata decided to bowl after winning the toss

जीत की तलाश में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया

26/04/2021
railways

Recruitment : इंडियन रेलवे में निकलीं भर्तियां, जानकारी के लिए पढ़ें खबर

03/09/2021
Rahul Vaidya, Disha Parmar

Rahul Vaidya नेशनल TV पर दिशा परमार को क्यों प्रपोज किया, बताई वजह

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version