• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Hindenburg का SEBI प्रमुख पर फिर हमला, नियामक और समूह ने आरोपों को खारिज किया

Writer D by Writer D
12/08/2024
in Business
0
Hindenburg Research

Hindenburg Research

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg  Research) ने एक बार फिर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख पर हमला बोला है। हिंडनबर्ग ने कहा कि हमारी रिपोर्ट पर सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई चीजों को स्वीकारा है, जिससे कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

Hindenburg ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स पोस्‍ट पर जारी बयान में लिखा है कि बुच की प्रतिक्रिया से बरमूडा/मॉरीशस के एक फंड में विनोद अडाणी के निवेश की पुष्टि होती है। इसके साथ ही उनके ओर से कथित रूप से गबन किए गए पैसों की पुष्टि होती है। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि ये फंड उनके पति के बचपन के दोस्त के जरिए चलाया जाता था, जो उस समय अडाणी के डॉयरेक्टर थे।

अमेरिकी कंपनी ने कहा कि सेबी को अडाणी मामले से संबंधित निवेश फंड्स की जांच करने का काम सौंपा गया था, जिसमें माधबी पुरी बुच की ओर से निवेश किया गया है। ये स्पष्ट रूप से हितों का एक बड़ा टकराव है। इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद सेबी प्रमुख और उनके पति का बयान सामने आया था। उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं, अडाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सेबी प्रमुख से समूह के कारोबारी रिश्ते नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि Hindenburg रिसर्च ने इससे पहले शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया था कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने 5 जून, 2015 को मॉरीशस स्थित आईपीई-प्लस फंड-1 में एक अकाउंट खुलवाया, जो कथित तौर पर फंड साइफनिंग में शामिल था।

Hindenburg ने ये भी आरोप लगाया है कि अडाणी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में सेबी प्रमुख और उनके पति की हिस्सेदारी है। हालांकि, हिंडनबर्ग के इन अरोपों का सेबी, माधवी पुरी बुच और उनके प्रति तथा अडाणी समूह ने सिरे खारिज किया है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindihindenburg researchsebi
Previous Post

‘मैं अभी भी …’, तलाक की अफवाहों पर बोले जूनियर बच्चन

Next Post

राज्यपाल और सीएम के सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Kisan Nidhi
Business

इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

21/02/2026
Blinkit
Main Slider

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

18/02/2026
Wholesale Inflation
Business

लगातार तीसरे महीने चढ़ी थोक महंगाई, जनवरी में 1.81% पर पहुंची दर

16/02/2026
Gold
Business

सोने के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी हुई फीकी

16/02/2026
PM Kisan Nidhi
Business

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

16/02/2026
Next Post
Governor Anandiben and CM Yogi

राज्यपाल और सीएम के सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी हनुमान पांडे एंकाउंटर में ढेर, 1 लाख का था इनाम

09/08/2020
Bank

इस बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

24/01/2023
पीएम मोदी

हिन्दी दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को अभिनंदन

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version