• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां भारती की सेवा ही वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: CM भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
15/08/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि यह आजादी हमें वीर सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान से मिली है। देश के सैनिक सीमाओं पर खड़े होकर देश की एकता-अखण्डता को बनाए रखने के लिए हर परिस्थिति में डटे हुए हैं। हम देशवासी पूरे मनोयोग से मां भारती की सेवा में काम करें यही उन वीर सेनानियों को असली श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma)  गुरुवार को 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्रता से आगे बढ़ रहा है तथा पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान मिली है।

राज्य सरकार ने भी अपने अल्प कार्यकाल में ही हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करते हुए किसान, युवा, गरीब तथा महिला सहित सभी वर्गाें के हितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नित नए निर्णय लिए जा रहे हैं।

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि बजट में भी विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा दी गई है। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि सभी अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए हर जरूरतमंद तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करें जिससे देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित थे।

अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह अमर जवान ज्योति पहुंचे। शर्मा ने स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारतीय सेना, राज्य सरकार के अधिकारी, पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा आमजन उपस्थित थे।

Tags: cm bhajanlal sharmajaipur newsrajasthan news
Previous Post

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण

Next Post

ओलंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, कहा- पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
pm modi met the olympic players

ओलंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, कहा- पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन

यह भी पढ़ें

yogi

धार्मिक आयोजन सड़क पर न कर प्रदेश ने पेश की नयी मिसाल : सीएम योगी

03/05/2022
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

14/04/2021

दिल्लीः मनीष सिसोदिया का बड़ा ऐलान, सभी स्कूल 1 नवंबर से खोले जाएंगे

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version