• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले देश का ब्लैक स्पॉट था उत्तर प्रदेश, अब बन रहा है रोल मॉडल: योगी

Writer D by Writer D
17/08/2024
in अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबेडकर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अंबेडकरनगर माफियाराज से मुक्त होकर अब विकास की तरफ बढ़ रहा है। यहां उद्योग लग रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित रोजगार एवं ऋण मेले को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी आने वाली है। हालांकि यह जिला पहले ही अपराधिक लोगों से मुक्त हो चुका है। जो कुछ बचे होंगे वो भी कहीं लुढ़कते मिल जायेंगे। कटेहरी के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह जिला विकास की दौड़ में पिछड़ने नहीं पाएगा। अयोध्या में हो रहे विकास का लाभ यहां भी मिलेगा। दो औद्योगिक गलियारे के जिले में निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से फुर्सत मिलेगी।

इससे पहले सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज का उनका दौरा युवाओं से सीधे संवाद के लिए है। इसमें उन्हें 5100 टैबलेट का लाभ मिलने के साथ 46 कंपनियां दिन भर प्रक्रिया पूरी कर 21000 युवाओं को रोजगार देंगी। इसके साथ ही शाम तक 250 करोड़ रुपए तक के ऋण भी दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास का जिक्र करते हुए इससे युवाओं को होने वाला लाभ गिनाया।

कहा कि बीते दिनों मिले निवेश प्रस्ताव से एक करोड़ 35 लाख युवाओं को रोजगार तय हुआ है। आज यूपी को लेकर धारणा बदली है। पहले यह प्रदेश देश का ब्लैक स्पॉट था। माफियाराज था। अब यह रोल मॉडल बन रहा है। यूपी आज देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

युवाओं को आगामी दिनों में पुलिस भर्ती के बारे में बताते हुए कहा कि पहले ऐसी भर्ती के दौरान चाचा भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। सपा पर यह प्रहार करने के बाद कहा कि अब कोई परीक्षा में गड़बड़ी करेगा तो हम उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर लेंगे। हम युवाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। हमारा युवा भारत का वर्तमान और भविष्य है।

इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गिरीश यादव, कपिलदेव अग्रवाल, एमएलसी हरिओम पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ आदि मौजूद रहे।

Tags: Ambedkarnagar newscm yogimission rojgarup news
Previous Post

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, दो कार्गो कर्मी बेहोश, खाली कराया 1.5 किलोमीटर का एरिया

Next Post

10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

10/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

OTS से पुराने कर बकाए का होगा समाधान, शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: एके शर्मा

10/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

देश में ‘हर हाथ को काम’ देने के लिए कार्य करें सरकारें : मायावती

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़-कांवड़ और विकास पर सख्त निर्देश

10/08/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान से जुड़ा 20 साल पुराना पार्क कब्जा मामला, CM के आदेश पर SIT करेगी जांच

10/08/2026
Next Post
Railway

10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्ती

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, सीएम धामी ने दी जानकारी

26/06/2023
TCL launches its innovative AC with 3-in-1 filtration technology

टीसीएल ने लॉन्च किया अपना इनोवेटिव एसी, 3-इन-1 फिल्टरेशन तकनीक के साथ आया

23/06/2021
Firecracker Factory

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version