• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बार और भी भव्य होगा दीपोत्सव, 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगी अयोध्या

Writer D by Writer D
20/08/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । योगी सरकार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्यता के नए प्रतिमान स्थापित करने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के स्थापित होने के बाद इस पहले दीपोत्सव में 7 मैकेनाइज्ड टैबल्यू, कोरियोग्राफ्ड एरियल ग्रीन फायरक्रैकर शो समेत विभिन्न प्रकार के आकर्षणों को शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav)  के दौरान राम की पैड़ी समेत 51 घाटों पर कुल मिलाकर 21 लाख से ज्यादा दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। वहीं, इस साल योगी सरकार 25 लाख दीयों से अयोध्या को जगमग करने की तैयारी कर रही है।

इतना ही नहीं, अयोध्या के अंदर 500 स्थानों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स के माध्यम से सजाया जाएगा तथा प्रभु श्रीराम से जुड़े 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस को भी स्थापित करने में वरीयता दी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि सितंबर माह से दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो जाएगी।

7000 से अधिक वॉलेंटियर्स की उपस्थिति में होगा दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश सरकार 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 के मध्य भव्य “दीपोत्सव 2024” (Deepotsav) कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी की घटनाओं के अनुक्रम के दृश्यों को फिर से बनाने के उद्देश्य से अयोध्या शहर को सुंदर बनाने, सरयू नदी के घाटों पर मिट्टी के दीये जलाने, नदी के तट को सजाने, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन और अन्य उत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में, पर्यटन विभाग द्वारा एक एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा जो राम की पैड़ी अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 लाख से अधिक) दीयों के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करना व मूल्यांकन प्रक्रिया को अंजाम देगी।

योगी सरकार ने दिया इन अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश, विभागों में मचा हड़कंप

साथ ही, अयोध्या के 1,100 धर्माचार्यों/स्थानीय प्रसिद्ध हस्तियों/लोगों की उपस्थिति में सरयू नदी पर सबसे बड़े आरती समारोह के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करेगी। इसके अलावा, साइट पर गिनीज रिकॉर्ड के निष्पादन के लिए प्रयास से दो दिन पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना, लगभग 7000 से अधिक वॉलेंटियर्स (अवध विश्वविद्यालय के छात्र) के साथ पूरे गिनीज विश्व रिकॉर्ड को निष्पादित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगी।

कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो समेत शोभायात्रा में टैबल्यू बनेंगे आकर्षण

दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन होगा जिसमें राम रथ समेत 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू को भी शोकेस किया जाएगा। यह सभी टैब्ल्यू प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों से संबंधित होंगे और इनके निर्माण में ऑरोरो (बोलिविया), बासेल (स्विट्जरलैंड), साल्वाडोर (ब्राजील), बारांक्विला (कोलंबिया), डसेलडॉर्फ (जर्मनी) ग्रेनाडाइन्स से इंस्पायर्ड होंगे। वहीं, कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल फायरक्रैकर शो को 10 मिनट से ज्यादा अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।

वहीं, अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस की भी अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगल स्थापना की जाएगी। यह प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों, रामायण के अन्य किरदारों, अयोध्या की ब्रांडिंग व दीपोत्सव कार्यक्रम से संबंधित होगी।

Tags: Ayodhya Deepotsavayodhya newsdeepotsav 2204up news
Previous Post

चारधाम यात्रा से धार्मिक पर्यटन का विस्तार व आजीविका में वृद्धि: धामी

Next Post

यूपी में 16 लाख से ज्यादा बहनों ने की निःशुल्क यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
bus

यूपी में 16 लाख से ज्यादा बहनों ने की निःशुल्क यात्रा

यह भी पढ़ें

ITBP

10वीं पास वालों के लिए ITBP में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी इतनी सैलरी

11/08/2024
This is the world's most expensive egg

ये दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत इतनी कि 100 हेलीकॉप्टर खरीद लो!

04/12/2025
cm dhami

सीएम धामी ने ‘ज्योति छात्रवृति’ एवं ‘विजय’ छात्रवृति का शुभारंभ किया

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version