• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10वीं पास वालों के लिए ITBP में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी इतनी सैलरी

Writer D by Writer D
11/08/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
ITBP

ITBP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स यानी आईटीबीपी (ITBP) में भर्तियां निकली हैं। जो युवा सेना में नौकरी करने और देश की सेवा करने के इच्छुक हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। ITBP ने ये भर्तियां ग्रुप सी के लिए निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त यानी सोमवार से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 है। उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी?

ITBP ने कारपेंटर से लेकर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और राज मिस्त्री के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल 202 पदों पर भर्तियां होनी हैं, जिसमें कांस्टेबल (कारपेंटर) के लिए 71 पद, कांस्टेबल (प्लंबर) के लिए 52 पद, कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) के लिए 64 पद और इलेक्ट्रिशियन (राज मिस्त्री) के लिए 15 पद शामिल हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर महिला और पुरुष दोनों की भर्तियां होनी हैं यानी अगर महिलाएं भी आवेदन करना चाहती हैं तो कर सकती हैं।

क्या है योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हों और साथ ही संबंधित क्षेत्र में उनके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी हो। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

नवोदय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 23 साल होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी और एससी-एसटी समेत आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। उम्र की गिनती आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

कितनी होगी सैलरी और क्या है चयन प्रक्रिया

ITBP कांस्टेबल की इस भर्ती में उम्मीदवारों को लेवल 3 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी, जो 21,700 से लेकर 69,100 तक हो सकती है। वहीं, चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन पीईटी (PET) यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, पीएसटी (PST) यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ITBP ग्रुप सी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। एप्लिकेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Tags: ITBP jobsITBP notificationITBP vacancy
Previous Post

आरक्षण मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान में रत्तीभर सच्चाई नहीं : मायावती

Next Post

गुना में टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Aircraft Crash

गुना में टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट घायल

यह भी पढ़ें

shot

मैनपुरी: बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

25/03/2021
rashi

15 मार्च को सूर्य का कुंभ से मीन में जाने से किसे होगा लाभ

08/03/2022
hartalika teej

इन दुर्लभ योग में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें व्रत रखने के नियम

04/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version