• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन दुर्लभ योग में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें व्रत रखने के नियम

Writer D by Writer D
04/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
hartalika teej

hartalika teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का त्योहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार 6 सितंबर को ये तिथि पड़ रही है। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। इससे उन्हें मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ती है। अगर शुभ मुहूर्त में इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाए तो इसके शुभ परिणाम भी देखने को मिलते हैं। आइये जानते हैं कि 2024 में हरतालिका तीज पर कौन सा वो शुभ मुहूर्त है जिसमें लाभ मिलेगा। साथ ही इस दिन 3 दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। ये योग भी काफी लाभदायक हैं और इंसान की मन मांगी मुराद पूरी करते हैं।

बन रहे हैं 3 दुर्लभ योग

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी की तरह ही हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के मौके पर भी कई दुर्लभ लाभकारी योग बन रहे हैं। इस बार हरतालिका तीज पर 3 बड़े दुर्लभ योग बन रहे हैं। ये योग बहुत फलदायक हैं। आइये जानते हैं इन 3 योग के बारे में जो आपको कई गुना ज्यादा लाभ दिलाएंगे।

1- शुक्ल योग

ये एक बहुत शुभ योग माना जाता है और इस योग को चंद्रमा की तरह एकदम पाक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस योग में पूजा कर रहे हैं तो फल प्राप्ति की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ये दुर्लभ योग ज्योतिषियों द्वारा फल प्राप्ति की गारंटी माना जाता है।

2- ब्रह्मा योग

ब्रह्मा योग को ज्ञान का श्रोत माना जाता है और ये भी एक दुर्लभ योग है। इस शक्तिशाली योग में अगर आप सच्चे मन से पूजा करते हैं तो इससे स्वास्थ्य, बुद्धि, धन और बल की प्राप्ति होती है और इंसान के जीवन में मजबूती आती है। इस योग में पूजा करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है।

3- रवि योग

रवि योग भी अतयंत लाभकारी योग है और इस योग में पूजा करने से इंसान को बहुत फायदा मिलता है। ये मान-सम्मान का योग माना जाता है। जो लोग ये चाहते हैं कि समाज में उनकी प्रतिष्ठता बढ़े तो उन्हें रवि योग में जरूर पूजा करनी चाहिए।

शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माहीने के शुक्ल पक्ष की तृतिय तिथि 5 सितंबर 2024 को 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाती है जो 6 सितंबर को 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसलिए महिलाओं के लिए निर्जला व्रत रखने का सही दिन 6 सितंबर 2024 है। शुभ मुबूर्त की बात करें तो इस बार सुबह 6 बजकर 2 मिनट से पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक हरतालिका तीज में शुभ मुहूर्त है। इस समय आप शिव-पार्वती की पूजा करेंगे तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के नियम

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के मौके पर निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और गीत गाती हैं। इस दिन कथा पाठ करने से खूब फायदा होता है। वहीं इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन नकारात्मकता को अपने जीवन से हटाने की कोशिश करें। क्रोध से बचें और किसी का भी बुरा न सोचें। नहीं तो फलस्वरूप परिणाम नहीं मिलते।

Tags: Hartalika teejHartalika Teej 2024hartalika teej datehartalika teej muhurat
Previous Post

खत्म हुआ मुलायम की छोटी बहू का इंतजार, योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Next Post

गणेश चतुर्थी के दिन न करें चंद्र दर्शन, लगता है ये बड़ा कलंक

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी के दिन न करें चंद्र दर्शन, लगता है ये बड़ा कलंक

यह भी पढ़ें

rupee

रुपया हुआ धराशाई, पहली पार आई ऐतिहासिक गिरावट

03/12/2025
Charging Stations

एक्सप्रेसवे पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशंस का नेटवर्क विकसित करेगी योगी सरकार, ‘ई-मोबिलिटी’ को मिलेगा बढ़ावा

25/10/2023
Nizamuddin Markaz

रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज में 5 वक्त की नमाज पढ़ने की मिली इजाजत

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version