• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणेश चतुर्थी के दिन न करें चंद्र दर्शन, लगता है ये बड़ा कलंक

Writer D by Writer D
04/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
ganesh chaturthi

ganesh chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) को विनायक चतुर्थी व गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024, शनिवार को है। भगवान श्रीगणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेशोत्सव या गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ इस त्योहार का समापन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्थी तिथि के दिन चंद्रदर्शन की मनाही होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि के प्रारंभ व अंत के आधार पर चंद्र दर्शन लगातार दो दिनों के लिए वर्जित हो सकता है। खास तौर पर संपूर्ण चतुर्थी तिथि के दिन चंद्रदर्शन की मनाही होती है।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन चंद्र दर्शन की क्यों होती है मनाही-

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है। मान्यता है कि चंद्र दर्शन करने से मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक लगता है जिसकी वजह से दर्शन करने वाले व्यक्ति को चोरी का झूठा आरोप सहना पड़ सकता है।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर चंद्र दर्शन निषेध होने के पीछे की कथा-

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण पर स्यमन्तक नाम की कीमती मणि चोरी करने का झूठा आरोप लगा था। झूठे आरोप में लिप्त भगवान कृष्ण की स्थिति देख कर नारद ऋषि ने उन्हें बताया कि भगवान कृष्ण ने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखा था जिसकी वजह से उन्हें मिथ्या दोष का श्राप लगा है।

नारद ऋषि ने भगवान कृष्ण को आगे बताया कि भगवान गणेश ने चंद्र देव को श्राप दिया था कि जो व्यक्ति भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दौरान चंद्र दर्शन करेगा वह मिथ्या दोष से अभिशापित हो जायेगा और समाज में चोरी के झूठे आरोप से कलंकित हो जायेगा। नारद ऋषि के परामर्श पर भगवान कृष्ण ने मिथ्या दोष से मुक्ति के लिये गणेश चतुर्थी के व्रत को किया और मिथ्या दोष से मुक्त हो गये।

मिथ्या दोष निवारण मंत्र-

द्रिक पंचांग के अनुसार, अगर भूलवश गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन हो जाएं तो मिथ्या दोष से बचने के लिए ‘सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः॥’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)  के दिन इस समय न करें चंद्र दर्शन-

पंचांग के अनुसार, वर्जित चंद्र दर्शन का समय 07 सितंबर 2024 को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से रात 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। यह अवधि 11 घंटे 15 मिनट की है।

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2024ganesh chaturthi date
Previous Post

इन दुर्लभ योग में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें व्रत रखने के नियम

Next Post

Shardiya Navratri: इस साल पालकी से होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Face Pack
फैशन/शैली

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Next Post
Sharadiya Navratri

Shardiya Navratri: इस साल पालकी से होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

Acharya

तेलुगु फिल्म ‘आचार्य’ की रिलीज डेट को एक बार फिर टाला

27/04/2021
Devuthani Ekadashi

आज है सफला एकादशी, ये काम करने से खत्म होगी धन की समस्या

19/12/2022
Anil Vij

अनिल विज का ऑक्सीजन लेवल गिरा, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version