• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: सीएम साय

Writer D by Writer D
20/08/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान – 2024 शुरू हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया।

दूसरी ओर मीडिया में चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai)  ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। हम छत्तीसगढ़ से भाजपा में दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्यों को शामिल करेंगे। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर हैं। अभियान के दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। साय (CM Sai) ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सिखंजो के पीछे जा रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम सुनिश्चित करेगी कि वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी।

उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल से सदस्य बन सकेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। नमो एप और स्कैनर से भी मेंबरशिप लें सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। इस निमित्त सभी जिलों की बैठक 22 से 24 अगस्त तक होगी। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे।

समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियाद है शिक्षा : मुख्यमंत्री

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की कड़ियों पर ध्यान दें। 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को पुनः सदस्यता दिलाई जाएगी। चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त जिला, मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी बूथ नेताओं को एक-एक मंडल का सौंपा जाएगा। संगठन महापर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएगे। पेपर और ऑनलाइन सदस्यता का सटीक डाटा प्रदेश प्रदेश और केन्द्र स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाना है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को अर्जित करें, इसके लिए हमें संगठन पर्व को अपनी प्राथमिकता में रखना है। इस बार के सदस्यता अभियान में एकदम सटीक डाटा मिले, इसके लिए बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है।

Tags: bjp meetingbjp meeting in cgbjp meeting in raipurBJP membershipcg bjp membershipchhattisgarh bjpcm vishnudeo saiNaMo Appvishnudeo sai
Previous Post

समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियाद है शिक्षा : मुख्यमंत्री

Next Post

अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

बिहार के नये डिप्टी सीएम new deputy CM of Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जीत के लिए तय किया ‘मिशन 220’

12/09/2020
Shyam Kishore Awasthi

भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ‘हाथी’ पर सवार, पार्टी में मचा हड़कंप

15/03/2024
BCCI will suffer so much if IPL is not completed: Sourav Ganguly

आईपीएल पूरा ना होने पर BCCI को इतना होगा नुकसान: सौरव गांगुली

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version