• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का पूरा होगा सपना, इस सरकारी विभाग में निकली वैकेंसी

Writer D by Writer D
24/08/2024
in शिक्षा
0
Assistant Professor

Assistant Professor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए एक सुनहरा मौका है. दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी (ESIC) ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए लोगों से आवेदन मांगा है. अगर आप भी ईएसआईसी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए ESIC की आधिकारिक वेबसाइट https://esic.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी डेट 7 सितंबर है. जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो आखिरी डेट से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो.

पदों पर भर्तियां

ये भर्ती विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद के लिए घोषित की गई हैं, जिसमें एनाटॉमी विभाग, फिजियोलॉजी विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग आदि शामिल हैं.

उम्र सीमा और योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 69 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास उस विभाग से संबंधित डिग्री होनी चाहिए जिसके लिए वो आवेदन कर रहे हैं.

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईएसआईसी (नियमित कर्मचारी), महिला, रक्षा भूतपूर्व सैनिक और पीएच उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, जबकि अन्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होगा.

सैलरी

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को कुल 67,700 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें अन्य भत्ते भी शामिल हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे.

जरूरी दस्तावेज

एप्लिकेशन फॉर्म के साथ नीचे बताए गए दस्तावेजों की सेल्फ एटेस्टेड कॉपी अटैज करना जरूरी है.

– एडमिट कार्ड/10वीं पास सर्टिफिकेट
– एमबीबीएस के सभी मार्कशीट
– एमबीबीएस का प्रयास प्रमाण पत्र
– एमबीबीएस की डिग्री प्रमाण पत्र
– एमडी/एमएस/डीएनबी/अन्य की मार्कशीट
– एमडी/एमएस/डीएनबी परीक्षा का प्रयास प्रमाण पत्र
– वैध ओबीसी/ईबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
– राज्य/एनएमसी चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र (अद्यतन)
– एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
– लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
– पिछले कंपनी/अस्पताल से रिलीविंग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
– आधार कार्ड
– आईसीएमआर/एनएमसी द्वारा आयोजित जैव-चिकित्सा अनुसंधान परीक्षा का समापन प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
– एनएमसी संशोधित/बेसिक मेडिकल एजुकेशन वर्कशॉप पूर्णता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

Tags: assistant professor jobsAssistant Professor RecruitmentAssistant Professor vacancy
Previous Post

अखिलेश यादव ने BSP प्रमुख के ईमानदारी की सच्चाई को माना, पार्टी आभारी है : मायावती

Next Post

अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
bmc-gen-z-fellowship-2026
शिक्षा

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

25/08/2026
Result
शिक्षा

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

24/08/2026
UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
UPSC
शिक्षा

UPSC-EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

21/08/2026
Next Post
Amit Shah

अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Ranbir Kapoor

आलिया की चप्पल उठाना रणबीर कपूर को पड़ा भारी, हुए ट्रोल

22/04/2023
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर राशिनुसार करें गणपति पूजा, खुलेंगे सफलता के द्वार

27/08/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version