Main Sliderनई दिल्लीमनोरंजनराष्ट्रीय

कंगना के बयान से BJP ने किया किनारा, कहा- पार्टी के नीतिगत मामलों में बोलने के लिए अनुमति नहीं

नई दिल्ली। मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ओर से किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस बारे में सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कंगना के बयान से असहमति जताई है और उन्हें भविष्य में इस तरह का कोई बयान न देने की नसीहत दी है।

पार्टी ने कहा है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया बयान पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा हो रही थी। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। इस बयान के बाद से ही विपक्ष हमलावर है।

Related Articles

Back to top button