• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह के भाई पर इनाम घोषित, ‘बुआ’ के खाते में ट्रांसफर किए थे लाखों रुपए

Writer D by Writer D
29/08/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Nawab Singh

Nawab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) के छोटे भाई नीलू यादव को भी पुलिस ने आपराधिक षड़यंत्र में शामिल होने के आरोप में मुल्जिम बनाया है। नवाब सिंह और पीड़िता की बुआ की गिरफ्तारी के बाद वह फरार हो गया था।

बुधवार देर शाम एसपी ने नीलू यादव के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसने पीड़िता की बुआ के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर किए थे और किशोरी का मेडिकल परीक्षण न कराये जाने तथा कोर्ट में बयान बदलने के लिए 10 लाख रुपये का प्रलोभन दिया था।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि 12 अगस्त को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh)  को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद 21 अगस्त को षड़यंत्र में शामिल किशोरी की बुआ को भी पुलिस ने तिर्वा इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 12 अगस्त को ही बुआ ने जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के दौरान व्यवधान उत्पन्न किया था और कई अन्य लोगों के नाम लिए थे।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी बुआ ने पुलिस को बताया था कि नवाब सिंह यादव (Nawab Singh)  के छोटे भाई नीलू यादव ने उसे 10 लाख रुपये का लालच दिया था। उसने इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम लेने, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण न कराए जाने तथा कोर्ट में उसका बयान बदलने के लिए कहा था।

इसके एवज में नीलू यादव ने बुआ के एक परिचित के खाते में चार लाख रुपये भी भेजे थे। पुलिस ने जब इसकी जांच कराई तो रुपये भेजे जाने की बात सही निकली। इसी आधार पर पुलिस ने नीलू यादव का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है और उसके खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र की धाराएं लगाईं गईं हैं।

सपा के नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप

बुआ की गिरफ्तारी के बाद से नीलू यादव फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। नीलू ने साक्ष्यों को प्रभावित करने का कृत्य किया है।

नीलू यादव पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मुकदमे

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलू यादव की हिस्ट्रीशीट को चेक किया गया तो उसके खिलाफ 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। किशोरी दुष्कर्म कांड में उसने विवेचना को प्रभावित करने का कृत्य किया और आरोपियों का सहयोग किया इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है।

विदित हो कि आरोपी नीलू यादव भी सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के पद पर रह चुका है और नवाब सिंह के कारोबार भी वही संभाल रहा था।

Tags: crime newskannuj newskannuj rape caseNawab Singhup news
Previous Post

अचानक पिलर धंसने से मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत

Next Post

Operation Bhediya: पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, 35 गांवों में खौफ का माहौल

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Urban sanitation gains momentum under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शहरी स्वच्छता को मिली रफ्तार, अब तक बनाए गए 9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय

31/08/2026
Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Next Post
Bhediya

Operation Bhediya: पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, 35 गांवों में खौफ का माहौल

यह भी पढ़ें

Molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा

26/03/2022
एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई अभिनेत्री

एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई अभिनेत्री, ड्रग पैडलर भी गिरफ्तार

03/01/2021
arrested

एक ट्रक रिफाइंड तेल चोरी से बेचने की फिराक में चार गिरफ्तार

16/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version