• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Bhediya: पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, 35 गांवों में खौफ का माहौल

Writer D by Writer D
29/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Bhediya

Bhediya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले में आदमखोर भेड़ियों (Bhediya)  ने 35 गांवों में खौफ का माहौल बना दिया है। यहां रात-रातभर लोग जागकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। इतना ही नहीं वन विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित रहने के बारे में भी बताया जा रहा है। वन विभाग का कहना है कि इलाके में छह भेड़ियों का एक झुंड है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। इनमें से आज एक और भेड़िये को पकड़ लिया गया है यानी अबतक चार भेड़िये पकड़ में आ चुके हैं और दो की तलाश की जा रही है।

बहराइच में इन आदमखोर भेड़ियों (Bhediya)  को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगी हुई हैं। अब इन आदमखोरों ने अपना दायरा जिले के अन्य क्षेत्रों तक बढ़ा लिया है। जहां बहराइच के डीएफओ इन भेड़ियों की संख्या कुल छह बता रहे हैं तो प्रभावित इलाकों के ग्रामीण इनकी संख्या दो दर्जन बता रहे हैं। आज जिस भेड़ियों को पकड़ा गया है, उसे ट्रेंकुलाइज करने वाले अधिकारियों ने बताया कि इसका डीएनए सैंपल ले लिया गया है और अब टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा कि क्या ये भेड़िया उसी ग्रुप का है, जिसने इन वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने आगे कहा हालांकि ऐसा लगता है कि यह भेड़िया उसी ग्रुप का है।

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

इन गांवों में भेड़ियों (Bhediya)  की वजह से डर का ऐसा माहौल बना है कि लोग रात-रातभर जागकर गांव का पहरा दे रहे हैं। अपने बच्चों और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अंधेरा होने के बाद घर के बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कई बार लोगों ने भेड़ियों की गतिविधियों का मोबाइल में वीडियो भी बनाया था। उसके बाद जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती भेड़िये गन्ने के खेतों में भाग जाते।

रात में बंदूक लेकर खेतों में निकले विधायक

वहीं गांववालों की हिम्मत बढ़ाने के लिए बहराइच की मेहसी सीट से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह भी अपने समर्थकों के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर भेड़ियों की खोज में निकले। उनके समर्थकों के पास भी मॉडर्न हथियार थे। जब आजतक ने उनसे पूछा कि तो उन्होंने कहा कि बंदूक का यह प्रदर्शन लोगों में विश्वास जगाने के लिए है ना कि कानून हाथ में लेकर खुद से वन्य जीवों की हत्या के लिए।

विधायक ने कहा कि वो चार लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अगर लोगों के ऊपर खतरा है तो वह बंदूक के साथ खुद निकलकर लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि वह सुरक्षित हैं। लोगों को उकसाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह लोगों को वन्य जीवों की हत्या के लिए नहीं उकसा रहे बल्कि इंतजार कर रहे हैं कि वन विभाग इन भेडियों को पकड़ ले अन्यथा सर से पानी ऊपर जाएगा तो लोग कुछ भी खुद से कर सकते हैं।

Tags: Bahraich NewsOperation Bhediyaup news
Previous Post

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह के भाई पर इनाम घोषित, ‘बुआ’ के खाते में ट्रांसफर किए थे लाखों रुपए

Next Post

कुपवाड़ा में मुठभेड़, तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

09/10/2026
Next Post
Kupwara Encounter

कुपवाड़ा में मुठभेड़, तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना

यह भी पढ़ें

arrested

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार

14/08/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी किया लॉन्च, कहा- अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी

22/10/2023
John Abraham Film Satyameva Jayate 2 Poster

राजधानी लखनऊ में कल से शुरू होगी ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version