• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Paris Paralympics: शूटर अवनि ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Writer D by Writer D
30/08/2024
in खेल
0
Avani Lekhara

Avani Lekhara

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Paris Paralympics 2024 के दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (एसएच1) में भारतीय शीर्ष निशानेबाज अवनी लेखरा (Avni Lekhara) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस इवेंट में अपने पहले पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा कर रही मोना अग्रवाल तीसरे नंबर पर रही, उन्होंने ब्रांज मेडल अपने नाम किया।

पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

अवनि लेखरा (Avni Lekhara)  के लिए ये मेडल काफी खास है, क्योंकि उन्होंने ये मेडल पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता है। 22 साल की अवनि ने फाइनल में 249.7 अंक बनाए, जो एक पैरालंपिक रिकॉर्ड है। इसी के साथ उन्होंने अपने टाइटल का बचाव भी किया है। वहीं, साउथ कोरिया की ली युनरी ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, मोना ने 228.7 अंक स्कोर किए और ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के पेर‍िस पैरालंप‍िक में दो मेडल आने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखाखा- भारत ने पैरालंप‍िक 2024 में अपना मेडल जीता। अवन‍ि (Avni Lekhara)  को R2 महिला 10M एयर राइफल SH1 स्पर्धा में प्रतिष्ठित गोल्ड जीतने के लिए बधाई। वह इतिहास भी रचती है क्योंकि वह 3 पैरालिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट है। उसका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है। मोना अग्रवाल को पेरिस #पैरालिंपिक2024 में R2 महिला 10m एयर राइफल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्टता की खोज को दर्शाती है। भारत को मोना पर गर्व है।

अभी तक जीत चुकी हैं तीन ओलंपिक मेडल

अवनि लेखरा (Avni Lekhara)  का पेरिस पैरालंपिक में अभी तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पिछली बार उन्होंने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया था। यानी पिछली बार उन्होंने कुल दो मेडल जीते थे। उन्होंने इस प्रदर्शन को इस बार भी जारी रखा और भारत को 2024 पैरालंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीताने का कारनामा किया। बता दें, पिछली बार उन्हें पैरालंपिक अवॉर्ड्स 2021 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के खिताब से भी सम्मानित किया गया था।

11 साल की उम्र में हुआ पैरालिसिस

अवनि लेखरा (Avni Lekhara) राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उनका पैरालंपिक तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। साल 2012 में कार एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। इस वजह से उन्हें पैरालिसिस हो गया था। उस समय वह सिर्फ 11 साल की थीं। लेकिन उन्होंने इसके बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने निशानेबाजी को अपना करियर बनाया। इसके बाद 2015 में पहली बार नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Tags: Avni LekharaMona Agarwalparis paralympics 2024sports news
Previous Post

चंपई सोरेन हुए भगवामय, दो दिन पहले ही छोड़ी थी जेएमएम पार्टी

Next Post

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ने रिलीज होते ही ढा दिया कहर, 4 घंटे में 25 लाख लोगों ने सुना Attach

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ने रिलीज होते ही ढा दिया कहर, 4 घंटे में 25 लाख लोगों ने सुना Attach

यह भी पढ़ें

spurious liquor scandal

जहरीली शराब कांड: मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी शराब माफिया

24/02/2022
arrested

महिला से सोने का झाला नोचकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

25/08/2021
dies from corona

सिक्किम : विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास कोरोना पॉजिटिव

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version