• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राबड़ी निवास’ खाली, 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार का अध्याय खत्म

Writer D by Writer D
26/12/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rabri Devi

Rabri Devi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी में राबड़ी (Rabri Devi) आवास से सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इसकी शुरुआत रात के अंधेरे में हुई। यही वजह है कि ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं लग पाई। गुरुवार देर रात कई गाड़ियां राबड़ी आवास पर पहुंची थीं। इन्हीं गाड़ियों की मदद से सामान को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया है। नई सरकार के गठन के बाद ही राबड़ी देवी को एक महीने पहले आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके साथ- साथ ही उनके लिए नया आवास भी आवंटित किया गया था।

राबड़ी आवास साल 2006 से लालू परिवार का पता था, इस बदलाव के साथ अब वो भी बदल जाएगा। सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास को खाली करने का आदेश जारी किया था। भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजा था। राबड़ी देवी (Rabri Devi) को पटना के हार्डिंग रोड पर केंद्रीय पूल आवास संख्या-39 आवंटित किया गया है।

राबड़ी देवी (Rabri Devi) का आवास भले ही खाली हो रहा हो, लेकिन इस समय पटना में न तो लालू यादव हैं और न ही तेजस्वी यादव मौजूद हैं। दोनों फिलहाल बिहार से बाहर हैं। आवास खाली किए जाने को लेकर अब तक पार्टी की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है।

परिवार ने जताया था इस आदेश का विरोध

लालू परिवार की कलह किसी से छिपी नहीं है। बेटी रोहिणी और बेटे तेजप्रताप की चर्चा न सिर्फ चुनाव में रही बल्कि चुनाव के बाद भी ये दोनों नेता अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। कई बार तो तेजप्रताप ने तेजस्वी का खुलकर विरोध किया था। इसके बाद भी जैसे ही सरकार की तरफ से राबड़ी आवास खाली करने का आदेश दिया गया तो पूरा परिवार एक साथ नजर आया था। तेजप्रताप यादव हों या फिर राबड़ी देवी हर किसी ने सरकार के इस आदेश का विरोध किया था।

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था ‘छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया। लालू जी और उनका परिवार अब 10 सर्कुलर रोड के बंगले में नहीं रहेगा।

जल्द पूरी होगी शिफ्टिंग

सरकार के आदेश को लेकर तमाम विरोध और बयानबाजी के आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उनके नए आवास में शिफ्टिंग पूरी हो सकती है। राबड़ी आवास के बाद अब आरजेडी अपनी राजनीति का नया केंद्र अपने नए आवास को बना सकती है।

Tags: lalu parsadRabri Devi
Previous Post

मक्का की मस्जिद में शख्स ने आत्महत्या के लिए छलांग, अचानक आया ‘फरिश्ता’…देखें Video

Next Post

योगी जी न्याय दिलवाइए… सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूला कानपुर का कारोबारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lipstick
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, हर स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

10/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

09/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
CM Dhami's big assurance regarding Ranibagh-Bhimtal ropeway
उत्तराखंड

रानीबाग-भीमताल रोपवे को लेकर सीएम धामी का बड़ा आश्वासन

09/07/2026
CM Dhami placed major proposals before the Railway Minister
उत्तराखंड

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात! सीएम धामी ने रेल मंत्री के सामने रखे बड़े प्रस्ताव

09/07/2026
Next Post
Troubled by fraud, businessman commits suicide

योगी जी न्याय दिलवाइए... सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूला कानपुर का कारोबारी

यह भी पढ़ें

Mahalaxmi Vrat

शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तुति का पाठ, खुल जाएंगे धन प्राप्ति के द्वार

05/09/2025
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन

01/08/2020
CM Yogi inaugurated the first G20 meeting

वसुधैव कुटुम्बकम के भाव के साथ दुनिया को परिवार के रूप में आगे बढ़ाएगी डिजिटल इकॉनमी: योगी

13/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version