• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर मुश्किलों में घिरे बाबा रामदेव, दिव्य दंत मंजन में मांसाहारी तत्व होने का आरोप

Writer D by Writer D
31/08/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Divya Dant Manjan

Divya Dant Manjan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में पतंजलि आयुर्वेद और बाबा रामदेव समेत अन्य के खिलाफ एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। आरोप है कि बाजार में ‘दिव्य मंजन’ ( Divya Dant Manjan) को शाकाहारी उत्पाद बताकर बेचा जा रहा है, जबकि उसमें मछली के तत्व शामिल हैं। इस याचिका को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पतंजलि, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अन्य से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया।

जनहित याचिका में बताया गया है कि ‘दिव्य मंजन’ या ‘दिव्य दन्त मंजन’ ( Divya Dant Manjan)  को शाकाहारी मानते हुए उसकी पैकिंग पर हरे रंग का विशेष चिन्ह अंकित किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि ‘दिव्य मंजन’ में एक तत्व ‘सामुद्रफेन (Sepia officinalis)’ मछली से बनाया जाता है, जिसके मंजन में इस्तेमाल से वह हैरान हैं।

मंजन ( Divya Dant Manjan) में मछली के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया

याचिकाकर्ता और उनके परिवार ने इस प्रोडक्ट का लंबे समय से इस्तेमाल कर यह सोचकर किया कि यह पूरी तौर पर शाकाहारी है। आखिरकार, बाबा रामदेव ने खुद अपने यूट्यूब वीडियो में स्वीकार किया है कि ‘सामुद्रफेन’ (Sepia officinalis) से निकाला जाता है और इसका ‘दिव्य मंजन’ ( Divya Dant Manjan) में इस्तेमाल किया जा रहा था।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, कार्रवाई की मांग

याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका परिवार ब्राह्मण परिवार से संबंध रखता है, जहां मांसाहारी उत्पादों का सेवन धार्मिक नजरिए से पूरी तरह वर्जित है। ऐसी स्थिति में, इस उत्पाद को लंबे समय से इस्तेमाल करने पर उन्हें गहरा धक्का पहुंचा है।

याचिकाकर्ता ने मई 2023 में दिल्ली पुलिस को शिकायत की, और स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और आयुष मंत्रालय में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक किसी भी संस्था ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने इस अनजाने मांसाहारी प्रोडक्ट के सेवन से हुई गहरी पीड़ा के लिए मुआवजा की मांग की। याचिकाकर्ता ने धार्मिक मान्यताओं ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

Tags: Baba Ramdevdelhi newsDivya Dant ManjanNational newsPatanjali
Previous Post

शनि की ढैय्या से हैं पीड़ित, तो रोजाना करें इन मंत्रों का जाप

Next Post

रिपेयरिंग के लिए हैंग कर ले जाया जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Airlifted Helicopter Crash

रिपेयरिंग के लिए हैंग कर ले जाया जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

यह भी पढ़ें

Amla chutney

आंवले की चटनी खाने से थायराइड सहित कई बीमारियां रहेगी कोसों दूर

18/11/2021
aseem arun

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, असीम अरुण को कन्नौज से टिकट

21/01/2022

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, चालक व परिचालक फरार

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version