• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती: योगी

Writer D by Writer D
01/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। धर्म नगरी काशी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही नहीं आने वाले दो वर्षों में 02 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा। आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है। विगत साढ़े सात वर्ष में हमने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। कल ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60,200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक व सदस्यता कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के युवाओं को राजनीति का ककहरा सिखाते हुए सिद्धांतों के अनुरूप मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के लिए राजनीति को चुनने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि नहीं बल्कि प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए। कार्यशाला में युवाओं को सार्थक राजनीति का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्मृतिशेष अटल बिहारी वाजपेयी की सीख की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि हमेशा एक बात याद रखें, सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। हमें प्रलोभन में फंसना नहीं है और चाहे कुछ भी हो जाए अपने मूल्यों से समझौता नहीं करना है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश के बदलते परसेप्शन के बारे में कहा कि जब हमने युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया तो आज परिणाम सबके सामने है। आज प्रदेश में युवाओं को उनके जनपद और गांवों में ही नौकरी मिल रही है, देश दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है और प्रदेश आज देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह सब युवा शक्ति पर फोकस करने के कारण हुआ है। हम अगले 3-4 साल में प्रदेश को देश की पहली नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी संगठन को हर मायने में नंबर वन बनाने का लक्ष्य दिया।

-श्रेय नहीं लेना है, हम तो निमित्त मात्र है

कार्यशाला में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज सब बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर एकत्र होकर कार्यशाला में सहभागी बन रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से युवा यहां सहभागी बन रहे हैं। आपका उत्साह नई ऊर्जा का वाहक बनता है। यही ऊर्जा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के मिशन को धरातल पर उतारने का कारण बनता है। ये उम्र ही ऐसी है जहां ऊर्जा भी है और प्रतिभा भी है। सार्वजनिक जीवन में राजनीति को हम लोग सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के लिए कार्य कर रहे हैं। अपने उद्देश्य से विचलित हुए बिना हम सब कार्य करते हैं और हम श्रेय लेने के लिए कार्य नहीं करते। हम अच्छे से जानते हैं हम तो निमित्त मात्र हैं। 60 साल पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में आप फर्क महसूस करते होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमारे युवाओं के सामने पहचान का संकट था, अराजकता थी। बेटी-व्यापारी का सम्मान नहीं था, भेदभाव अपने चरम पर था। प्रदेश से पलायन हो रहा था, किसान आत्महत्या कर रहा था। उन स्थितियों से उबरने में प्रधानमंत्री मोदी को जब जनादेश मिला तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन साढ़े सात वर्षों में आपने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। जहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम व्यापारियों को बीमा कवर दे रहे हैं।

-युवाओं को अब उनके गांव-जिले में ही मिल रही नौकरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तम कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए गए तो उनका परिणाम भी आपके सामने है। आज देश का व दुनिया का हर बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहा है। फरवरी 2023 में जो इन्वेस्टर समिट हुआ उसमें उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा और युवाओं को नौकरी के लिए किसी अन्य राज्य में भटकना नहीं पड़ेगा।

यूपी की अर्थव्यवस्था की दुनिया में हो रही है चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश जनसंख्या के लिहाज से पहले स्थान पर था मगर अर्थव्यवस्था के लिहाज से 7वें पायदान पर था। आज उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में हो रही बढ़ोत्तरी न केवल देश बल्कि दुनिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है और ऐसा सामूहिक प्रयास के कारण ही हो सका है। साढ़े 7 वर्षों में हम उत्तर प्रदेश को दूसरी नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने में सफल रहे जबकि तीन-चार वर्ष के अंदर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जब आता हूं तो मुझे अच्छा लगता है। यहां जो ऊर्जा है वह राष्ट्र निर्माण करने वाली ऊर्जा है जो न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्र के लिए पूरी क्षमता से कार्य कर करेगी। हम इतनी संख्या में युवाओं को जोड़ें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नंबर वन दिखाई दे।

समाजवादी पार्टी पर किया प्रहार

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा, ये बेहद विचित्र स्थिति है। कल तक जिन महापुरुषों के मूल्यों का उपहास उड़ाया जाता था आज वोट के लिए उनकी आरती उतारते दिखाई दे रहे हैं। याद रखिएगा ये वही लोग हैं जो देश के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों को भी प्रश्रय देने से नहीं चूकते। समाजवादी पार्टी के चेहरों को कौन नहीं जानता। यही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक राज किया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की खिलाफत भी की। भारत रत्न पर तो मानो इनका एकाधिकार हो गया था। मगर, इनकी असलियत लोग पहचानते हैं। युवा मोर्चा का रोल ऐसे में बढ़ जाता है और समाज के हित को सुरक्षित करते हुए प्रदेश हित व राष्ट्र हित का मार्ग प्रशस्त करने में उसे भूमिका निभानी होगी। उत्तर प्रदेश में भारत का सर्वाधिक युवा निवास करता है। यूपी में अनलिमिटेड पोटेंशियल है और हमें इन पोटेंशियल को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने दिया कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र

जीवन में अपने मूल्य और सिद्धांतों से विचलित मत होना,अनेक प्रलोभन आएंगे मगर अटल जी की बात को याद रखिएगा, सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है,आप अगर प्रलोभन में फंसे तो यह मौत के फंदे को गले लगाने समान होगा, पहचान का संकट खड़ा होगा। पहचान का संकट स्वयं, अपने परिवार, महापुरुषों और प्रदेश के सामने नहीं आने देना है। जब हम सार्वजनिक जीवन में कार्य करें तो भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए, भाजयुमो के प्रत्येक युवा के लिए दल से बड़ा देश का संकल्प लें। याद रखें, आपको मेरा हर काम देश के नाम की भावना से आगे बढ़ना है।देश के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करना है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सबको मिलकर सामूहिक रूप से सामना करना करें

सत्ता का कभी गुलाम नहीं हो सकता है कोई संत या योगी: सीएम योगी

गुमराह करने वाले और षड़यंत्रों के प्रति सचेत रहते हुए उनका सामना करने के लिए संकल्पित हों,सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः की भावना को आत्मसात कर आगे बढ़ें,आपका परिश्रम, आपके द्वारा किया गया प्रयास आपकी एक नई पहचान बनाएगा।

कार्यशाला में इनकी रही उपस्थिति

कार्यशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्ट, प्रदेश महामंत्री आमोद गोयल, देवेंद्र पटेल, हर्षवर्धन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या, अनुभव द्विवेदी, राजेश राजभर, रंजीत राय आदि की भी मौजूदगी रही।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

पलक झपकते ही ढह गई डीएम आवास की दीवार, मलबे में दबकर मासूम की मौत

Next Post

सोमवती अमावस्या आज, भूलकर भी न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Next Post
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या आज, भूलकर भी न करें ये काम

यह भी पढ़ें

UGC net

NTA जल्द ही जारी करेगा यूजीसी नेट के शेष पेपरों के एडमिट कार्ड

27/10/2020
Anurag Thakur

‘वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, वर्क फ्रॉम केज भी देख लिया’, अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज

01/07/2024
murder

युवक की चाकू मारकर हत्या, चार लोग हिरासत में

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version