• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
03/09/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की राजधानी के पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) को सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता ग्रहण कर प्रक्रिया पूर्ण की। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित मंचस्थ अतिथियों ने भी इसके बाद सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश संग़ठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, विधायक विक्रम उसेण्डी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, लक्ष्मी वर्मा, निरंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा, रामजी भारती, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे – इस सिद्धांत को लेकर भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। जनसंघ के इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई। आज, उसी समर्पण और सिद्धांत के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया। आज प्रदेश में यह अभियान प्रारंभ हुआ है। श्री साय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की यात्रा जन संघ के रूप में शुरू हुई थी। सन 1980 में भाजपा के गठन को लेकर अब तक की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने अटल जी और अब श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई। श्री साय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियां ने भारत को एक नई पहचान दी है। मोदी की गारंटी पूरी करके भाजपा की हमारे प्रदेश सरकार ने अपार जन विश्वास अर्जित किया है। श्री साय ने कहा की सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है,और इसके लिए हम सब ज्यादा से ज्यादा समय देकर निर्धारित 50 लाख सदस्यता के लक्ष्य को पार करेंगे।

भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल जिसमे आंतरिक लोकतंत्र है:किरण देव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर है। इस अभियान की 4 सितम्बर से जिला और 5 सितम्बर से मंडल स्तर पर शुरुआत होगी। इस निमित्त प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का ब्यौरा देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा की सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक से अधिक समय दे और इस अभियान में तेज गति से जुटे। भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है जिसका अपना संविधान है आंतरिक लोकतंत्र है जिसमे संविधान की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम चलते हैं भाजपा इसलिए पार्टी विद डिफरेंस है। श्री देव ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठ सदस्यता के लक्ष्य को रिकॉर्ड स्तर पर पूरा करें।

देश और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान:अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। हमारी सरकारे अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है। धारा 370 समाप्त करके पार्टी ने अपने विचार को पुष्ट किया है। गरीब कल्याण के लिए अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा सरकारें कार्य कर रही है। श्री साव ने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा के लिए त्याग और तपस्या बलिदान किया। आपातकाल की यातना सही। भाजपा की विचारधारा के लिए पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देश समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कम कर रहे हैं। आज भाजपा सदस्यता अभियान के सर्वस्पर्शी हो यह अभियान केवल बीजेपी नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है।

जिन्हें भगवान जनसेवा के लिए चुनता हैं वो भाजपा में आते है:बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल में अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवशाली है। क्योंकि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बनने जा रहे हैं। हम भाजपा में इसलिए आए हैं क्योंकि भगवान ने हमें जन सेवा और देश सेवा के लिए भाजपा में भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने आए हैं। भाजपा नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। श्री अग्रवाल ने कहा की सदस्यता अभियान में हम सब योजना पूर्वक कार्य करके ज्यादा से ज्यादा समाज, वर्ग को भाजपा से जोड़ें।

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : डॉक्टर लक्ष्मण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि आज हम भाजपा की सदस्यता देश और प्रदेश को मजबूत करने के लिए ले रहे हैं। भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है। हमने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। धारा 370 हटाकर, राम मंदिर निर्माण कर, तीन तलाक कानून बनाकर हम अपने विचारों को साकार कर रहे हैं। अन्य राजनीतिक दल जाति पंथ और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। आज भाजपा पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में भी सरकार चला रही है। हमारे लिए नेशन फर्स्ट हमारा मंत्र है। इसलिए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बनाकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े।

उत्तराखंड भाजपा: सदस्यता महापर्व का आगाज, धामी बने पहले सदस्य

भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने सदस्यता अभियान कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार किया और कहा कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ जब इतना भव्य है तो यह जरूर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेगा।इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने सदस्यता अभियान पर रचित गीत का गायन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव ने किया।अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित सभी मंचस्थ अतिथियों का पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से इस स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

Tags: BJP Membership programmebjp sadsyata abhiyan 2024CM Vishnudev Sai
Previous Post

उत्तराखंड भाजपा: सदस्यता महापर्व का आगाज, धामी बने पहले सदस्य

Next Post

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

यह भी पढ़ें

लालबाग में सिलेंडर धमाके में 20 लोग घायल 20 people injured in cylinder blast in Lalbagh

मुंबई : लालबाग में सिलेंडर धमाके में 16 लोग घायल, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

06/12/2020
Coconut Water

गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो, चेहरे पर लगाएं ये पानी

20/06/2024
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर ने जैकी श्रॉफ की गंजी पहन किया डांस, फराह खान हुईं हैरान

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version