• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI के बाद संदीप घोष पर अब ईडी का शिकंजा, कोलकाता में कई जगह छापेमारी

Writer D by Writer D
06/09/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Dr. Sandip Ghosh

Dr. Sandip Ghosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितता की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज सुबह साढ़े छह बजे संदीप घोष (Sandip Ghosh) के बेलघाटा स्थित घर पहुंचे । दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। अधिकारियों ने थोड़ी देर इंतजार किया और फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स लौट गए।

कुछ देरबाद टीम दोबारा वहां पहुंची। अभी भी घर के बाहर दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। संदीप (Sandip Ghosh) के घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवान भी तैनात हैं। ईडी ने शुक्रवार सुबह तीन और लोगों के घरों पर छापा मारा है। हावड़ा में बिप्लब सिंह और कौशिक कोल के घर पर छापेमारी चल रही है, जबकि सुभाषग्राम में प्रसून चटर्जी के घर पर ऐसी ही कार्रवाई की गई है।

सीबीआई ने सोमवार को संदीप घोष (Sandip Ghosh) के साथ चिकित्सा उपकरण आपूर्ति से जुड़े बिप्लब को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, प्रसून नेशनल मेडिकल कॉलेज में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करते थे और उन्हें संदीप का करीबी माना जाता है। आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संदीप के खिलाफ सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने उनके खिलाफ भी ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दायर की थी। संदीप घोष को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ बिप्लब और एक मेडिकल शॉप के मालिक सुमन हाजरा को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, संदीप के सुरक्षा गार्ड अफसर अली को भी हिरासत में लिया गया।

राज्य में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 108 IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार को अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने संदीप (Sandip Ghosh) समेत चारों आरोपितों को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने संदीप को निलंबित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले की जांच के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।

आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की हत्या और दुष्कर्म के मामले में भी संदीप घोष (Sandip Ghosh) की भूमिका पर सवाल उठे थे। 15 अगस्त को सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। अगले दिन उन्हें सॉल्टलेक से सीबीआई की गाड़ी में सवार होते देखा गया और उसके बाद से लगातार नौ दिनों तक उनसे पूछताछ की गई।

Tags: Kolkata newsNational newsRG Kar hospitalSandip Ghosh
Previous Post

भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Next Post

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के साथ हुई एक और बीमारी, बंद हुआ खाना-पीना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
Hina Khan

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के साथ हुई एक और बीमारी, बंद हुआ खाना-पीना

यह भी पढ़ें

BPSC

BPSC 71st Prelims एग्जाम की गाइडलाइन जारी, इस दिन होगा परीक्षा

11/09/2025
Akhilesh Yadav

भाजपाई झूठे नारों से करते हैं गुमराह: अखिलेश यादव

03/07/2023
threatened

वोट न देने पर मतदाताओं को दी फरसा से काटने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version