Main Sliderखेल

पेरिस पैरालंपिक : भारत को मिला 26वां पदक, प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में रचा इतिहास

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के पैराएथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में नौवें दिन शुक्रवार को प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)  ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह मौजूदा एडिशन में भारत के लिए छठा गोल्ड मेडल है और कुल मेडल का आंकड़ा 26 पहुंच गया है।

नोएडा के 21 वर्षीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)  ने शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 इवेंट में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यूएसए के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव, जिन्होंने 2.03 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)  ने इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अब उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में एथलेटिक्स में भारत का 14वां मेडल है।

अब तक भारत 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल समेत 26 मेडल जीत चुका है। इसी के साथ मेडल टैली में भारत 14वें नंबर पर आ चुका है।

Related Articles

Back to top button