• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रसोई में बार-बार गिर रही हैं ये चीजें तो हो जाएं अलर्ट, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि

Writer D by Writer D
30/01/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Milk

Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार आपने ऐसा देखा होगा कि आप अपने घर में काम कर रहे होते हैं और कोई चीज बार-बार आपके हाथ से छूटने लग जाती है। आपको इसकी वजह शायद समझ में न आ पाती होगी और आप आगे बढ़ जाते होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा आखिर क्यों होता है। इसका सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से हो सकता है। बार-बार हाथ से कुछ चीजों का गिरना शुभ नहीं माना जाता है। खासकर कि किचन में आपके हाथ से अगर सफेद रंग की वस्तुएं गिर रही हैं तो ये वास्तु के मुताबिक बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसके अलावा और भी चीजें हैं जिनका किचन में गिरना अशुभ होता है। बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जो अगर आपके हाथ से गिरें तो इस बात को आप गलती से भी नजरअंदाज न करें।

नमक-

अगर आपके किचन (Kitchen)  में बार-बार अंजाने में नमक गिर रहा है तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ये अशुभ माना जाता है। नमक सीधे तौर पर चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बार-बार अगर नमक गिर रहा है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई न कोई संकट आने वाला है।

दूध-

इंसान के किचन (Kitchen)  में दूध का भी बार-बार गिरना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और घर की बरकत भी रुक जाती है। अगर अनजाने में भी बार-बार ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाने की जरूरत है। ये इस बात का संकेत है कि आपका चंद्र कमजोर हो रहा है। और जब किसी का चंद्रमा कमजोर होता है तब उसके जीवन में संकटों का आगमन होता है।

सरसों का तेल-

सरसों का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है और तरह-तरह से इसका उपयोग किया जाता है। किचन (Kitchen) में या घर में कहीं सरसों के तेल का गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। सरसों का तेल सीधे तौर पर शनि देव से जुड़ा हुआ है। अगर बार-बार घर में सरसों का तेल गिर रहा है तो ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि आपका शनि कमजोर हो रहा है और आपके जीवन में यकायक समस्याओं का आगमन हो सकता है।

किस दिशा में किचन (Kitchen)  का होना जरूरी?

वास्तु के हिसाब से आपको कई सारी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। लोग वास्तु के हिसाब से अपने घर को बनवाते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई बार ऐसा देखा गया है कि घर में कोई न कोई कमी बनी रहती है। घर में किचन (Kitchen) एक अहम अंग होता है और बिना किचन के तो किसी घर की कल्पना भी नहीं की जाती है।

हमेशा इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि अगर आप किचन बनवा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर न हो। आपका किचन अगर पूर्व-दक्षिण दिशा में है तब ज्यादा बेहतर माना जाएगा। ऐसे में घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और ऐसे घरों में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Tags: vastu shastraVastu Tips
Previous Post

इस्तेमाल चाय का इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

Next Post

आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत, इस समय पूजा करने से दूर होगी आर्थिक तंगी

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Next Post
Pradosh Vrat

आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत, इस समय पूजा करने से दूर होगी आर्थिक तंगी

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

सरकार ‘विकास भी-विरासत भी’ की अवधारणा के साथ कर रही काम : मुख्यमंत्री

05/02/2025
Air Force

वायु सेना को मिलेगा नया ध्वज, एयर चीफ मार्शल ने किया अनावरण

07/10/2023
KGAV girl students accuse the principal and warden

लखनऊ में KGAV में छात्राओं ने लगाएं गंभीर आरोप, DM ने की ये कार्रवाई

05/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version