• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कालिंदी एक्सप्रेस को धमाके से उड़ाने की साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
09/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Kalindi Express

Conspiracy to blow up Kalindi Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। रेलगाड़ी चालक की सतर्कता से प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस (Kalindi Express)  कानपुर में संभावित हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इंजन को एलपीजी सिलेंडर के धमाके से उड़ाने और आगे पेट्रोल बम के इस्तेमाल की साजिश रची गई थी लेकिन ड्राइवर की सूझ-बूझ से प्लानिंग नाकाम हो गई। कानपुर में बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच मुंढेरी क्रॉसिंक के पास रविवार रात लगभग 8.30 बजे कालिंदी एक्सप्रेस (Kalindi Express) के इंजन से एक एलपीजी सिलेंडर टकराई और धमाके की आवाज के साथ ट्रैक से दूर जा गिरी। खबर मिलने पर रेलवे और पुलिस की टीम पहुंची। छानबीन के दौरान पास से टकराए सिलेंडर के अलावा पेट्रोल बम, माचिस और एक झोले में पाउडर जैसी चीज मिली है।

कानपुर के एडिशनल कमिश्नर हरीश चंद्र ने मौके पर मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ट्रेन के ड्राइवर को ट्रैक पर रखा सिलेंडर दिख गया था जिसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह से ट्रेन की स्पीड सिलेंडर में टकराने से पहले कम हो गई। टक्कर के बाद सिलेंडर धमाके जैसी आवाज के साथ उछलकर दूर जा गिरी। एसीपी ने वारदात की जगह से मिले और भी सामान का जिक्र करते हुए कहा कि फॉरेंसिक टीम सारे सबूत जुटा रही है। इसके पीछे आतंकी साजिश के सवाल पर एसीपी ने कहा कि पुलिस सारे तथ्यों और बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

कालिंदी एक्सप्रेस (Kalindi Express) को कुछ देर बाद आगे के सफर पर रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ था इसलिए रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन में कोई दिक्कत नहीं हुई।

गणेश पंडाल पर पत्थरबाजी के बाद हंगामा, 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

पिछले महीने भी कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 कोच पटरी से उतरे थे। उस हादसे में भी ट्रैक पर बोल्डर रखने की बात सामने आई थी। ट्रेन के ड्राइवर ने तब ट्रैक पर बोल्डर देखकर ब्रेक मारा लेकिन पूरी तरह कामयाबी नहीं मिली और 20-22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस हादसे की जांच में पुलिस के साथ ही आईबी को भी शामिल किया गया था।

याद दिला दें कि कानपुर में ही आठ साल पहले नवंबर 2016 में पटना-इंदौर एक्सप्रेस पलट गई थी जिसमें 152 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे की जांच में पता चला था कि ट्रेन पलटी नहीं, बल्कि पलटाई गई थी। बिहार में मोती पासवान नाम के आदमी को पकड़ा गया था जिसने बताया था कि दुबई में बैठे किसी मास्टरमाइंड ने पैसे देकर ये काम करवाया है। मोती पासवान ने बताया था कि घटना में शामिल लोगों को रेलवे ट्रैक को तकनीकी तौर पर बिगाड़ने की ट्रेनिंग दी गई थी।

Tags: crime newsKalindi Expresskanpur newsup news
Previous Post

राजौरी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

Next Post

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता के ICU में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता के ICU में भर्ती

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती ने किया जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का किया ऐलान

03/08/2022
आईपीएल-13 Dhoni

सीएसके के ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं धोनी : ड्वेन ब्रावो

06/09/2020
Levana Hotel

Hotel Levana: ​​​​​​​LDA समेत छह विभाग के अधिकारी दोषी, सख्त कार्रवाई की सिफ़ारिश

10/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version