• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, फुटेज खंगाल रही पुलिस

Writer D by Writer D
09/09/2024
in क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Munna Sharma

Munna Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ लूटपाट करना चाहते थे, लेकिन विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि वारदात में जान गंवाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष का नाम मुन्ना शर्मा (Munna Sharma) है। वह पेशे से पुजारी भी थे। वारदात पटना सिटी के चौक थाना इलाके में हुई। हमलावर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा के गले से सोने की चेन छीनना चाह रहे थे, लेकिन मुन्ना शर्मा (Munna Sharma) ने उनका विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

भीषण टक्कर के बाद पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से ज्यादा लोगों की मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दिन पहले ही रविवार को उनके बेटा का छेका (सगाई) हुआ था। सोमवार की सुबह वह परिवार वालों को टेम्पो में बैठाने के लिए रोड पर आये थे। उनके गले में सोने की चेन थी। अपराधी घात लगाए हुए थे और उन्हें शिकार के लिए बुजर्ग मुन्ना शर्मा (Munna Sharma) नजर आ गए। मौका देखते ही आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की।

आरोपियों के मुन्ना शर्मा (Munna Sharma) को गोली मारने के बाद उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस इस केस की तहकीकात करने में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Tags: bihar newscrime newsMunna SharmamurderNational newspatna news
Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Next Post

‘बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर मायावती का बड़ा बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post
Mayawati

'बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर मायावती का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

Bird Flu

4200 मुर्गियों के चूजों की मौत… नागपुर के बाद लातूर-रायगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक

24/01/2025

संबित पात्रा बोले-लोजपा झूठ और भ्रम की कर रही है राजनीति

16/10/2020

योगी कैबिनेट का फैसला: सिनेमाघरों में धूम्रपान संबंधी 49 साल पुराना कानून खत्म

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version