Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

’56 इंच का सीना अब इतिहास बन गया है…’, अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

जार्जटाउन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं। इस बीच आज जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात की और संवाद किया। वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने डलास के एक यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारत में बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि अब लोगों को भारत में डर नहीं लगता।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया जो सब कुछ ही देर के भीतर गायब हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा को यह डर फैलाने में कई साल लग गए। लेकिन अब वह डर खत्म हो चुका है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब सदन में मैं प्रधानमंत्री को देखता हूं तो मैं यह बता सकता हूं कि 56 इंच का सीना और बाकी सब इतिहास है। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के बैंक खाते को सील किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया था।

‘भारत में कुछ लोगों को ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दे दिए जाते हैं…’, अमेरिका में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इसके बाद हम विचार कर रहे थे कि हमें आखिर क्या करना है। मैने कहा देखा जाएगा और हम चुनाव में गए। भाजपा यह नहीं समझती कि यह देश सबका है।

Related Articles

Back to top button