• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CPM नेता सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Writer D by Writer D
10/09/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sitaram Yechury

Sitaram Yechury

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) की हालत नाजुक है। उन्हें कुछ दिन पहले ही दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया था। यहां सांस में समस्या आने के बाद अब उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनके हालात पर नजर रख रही है।

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का राजनीति सफर

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) भारतीय राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वो भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव भी हैं। सीताराम येचुरी एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राज्यसभा सांसद रहते हुए येचुरी को साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया था। येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हो गए थे। इसके बाद एक साल के भीतर वो भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए।

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) और उनके उस समय के साथी प्रकाश करात ने मिलकर जेएनयू को वामपंथ का गढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई। लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी ने जेएनयू से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया। इसके बाद उन्होंने इसमें पीएचडी में भी दाखिला लिया। लेकिन आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे वो पीएचडी की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।

2005 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए

येचुरी (Sitaram Yechury)  साल 2005 में पहली बार पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य बने थे। 18 अगस्त 2017 तक वो राज्यसभा सदस्य रहे। उन्होंने इस दौरान संसद में जनहित के कई मुद्दे उठाए। येचुरी राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री और पत्रकार और लेखक भी हैं। राजनीतिक दस्तावेज तैयार करने में इनकी राय को अहम माना जाता है। लंबे समय से कई अखबारों में कॉलम लिखते आए हैं।

CPM नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने कई किताबें भी लिखी हैं। इसमें यह हिन्दू राष्ट्र क्या है, घृणा की राजनीति, 21वीं सदी का समाजवाद जैसी किताबें अहम हैं। कोरोनाकाल में इनके बड़े बेटे आशीष का निधन हो गया था। वो 35 साल के थे।

Tags: delhi newsNational newsSitaram Yechury
Previous Post

पं. गोविंद वल्लभ पंत की कार्ययोजना पर ही आधारित है आज का उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Next Post

केदारनाथ में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Landslide in Sonprayag

केदारनाथ में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

UGC NET Phase 5 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10/03/2023
Night curfew

कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर नये साल पर दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

31/12/2020
atul rai

BSP सांसद अतुल राय को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम विवेचना अर्जी

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version