• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब मनाई जाएगी वामन जयंती, जानें क्यों भगवान विष्णु को लेना पड़ा था ये अवतार

Writer D by Writer D
12/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Vaman Jayanti

Vaman Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान विष्णु को इस सृष्टि का संचालक माना जाता है। वे हिंदू धर्म के सबसे बड़े भगवान माने जाते हैं और उन्होंने धरती पर 10 अवतार लिए। इसमें से राम और कृष्ण अवतार काफी प्रसिद्ध हुए। इसके अलावा भगवान विष्णु के अन्य अवतारों की भी पूजा की जाती है। उनके पांचवे अवतार को वामन अवतार के रूप में जाना जाता है। वामन देवता की हिंदू धर्म में पूजा की जाती है और उनके जन्म को वामन जयंती (Vaman Jayanti)  के रूप में मनाया जाता है। अगर सच्चे मन से वामन देवता की पूजा करें और उनके नाम से व्रत रखें तो श्रद्धालुओं को इसका फायदा भी मिलता है। आइये जानते हैं कि भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा था वामन अवतार और क्या है वामन देव की पूजा का सही तरीका।

कब मनाई जा रही वामन जयंती (Vaman Jayanti) ?

वामन जयंती (Vaman Jayanti)  की बात करें तो ये भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 15 सितंबर 2024 के दिन पड़ रही है। इस दिन लोग वामन देव के नाम का व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इस बार वामन जयती (Vaman Jayanti) की द्वादशी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर की शाम को 8 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और इसका अंत 15 सितंबर 2024 को शाम को 6 बजकर 12 मिनट पर होगा।

श्रवण नक्षत्र की बात करें तो इसकी शुरुआत 14 सितंबर को शाम 08 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसका अंत 15 सितंबर 2024 को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा।

क्यों लिया था ये अवतार?

भगवान विष्णु का ये अवतार दुनिया को एक सबक सिखाने के लिए था इसलिए लोक कथाओं में इसका वर्णन बार-बार आता है। जब धरती पर राजा बलि का प्रकोप बढ़ गया और नौबत ये आ गई कि देवताओं के बीच भी हाहाकार मच गया ऐसे में फिर भगवान विष्णु ने राजा बलि के घमंड को चकनाचूर करने के लिए और एक सबक सिखाने के लिए वामन अवतार में जन्म लिया। उन्होंने देव माता अदिति और ऋषि कश्यप के बेटे के रूप में जन्म लिया।

क्या है पौराणिक कथा?

पौराणिक कथा के अनुसार राजा बलि का पराक्रम जैसे-जैसे बढ़ा, वैसे-वैसे ही उनका अत्याचार भी दिखाई दिया। ये अत्याचार सिर्फ इंसानों पर नहीं बल्कि देवताओं पर भी था। ऐसे में बौने ब्राह्मण के रूप में भगवान विष्णु, राजा बलि के पास पहुंचे। वे यज्ञ कर रहे थे। यज्ञ के दौरान वहां पर शुक्राचार्य भी मौजूद थे। ब्रह्मण ने इस दौरान राजा बलि से तीन पग भूमि मांग ली। राजा बलि को लगा कि 3 पग की भूमि कितनी होगी ही। उन्होंने वामन को 3 पग जमीन देने का वचन दे दिया। हालांकि वहां पर मौजूद गुरु शुक्राचार्य ने इस बात की चेतावनी भी दी कि वे ऐसा न करें। लेकिन राजा पूरी तरह से निश्चिंत थे। उन्होंने वामन देव को वचन दे दिया।

वचन में वामन देव ने एक पग से धरती और दूसरे पग से स्वर्ग नाप लिया। अब बारी थी तीसरे पग की। लेकिन तीसरे पग से नापने के लिए कुछ नहीं था। ऐसे में राजा बलि ने अपना सिर ही वामन देव के आगे रख दिया और उनसे सिर पर पैर रखने के लिए कहा। बलि के ऐसा करने से भगवान विष्णु काफी खुश हुए और उन्होंने अपना तीसरा कदम बलि के सिर पर रख दिया। इससे भगवान विष्णु पाताल पहुंच गए और वे वहां पर काफी समय तक रुके भी।

Tags: Vaman JayantiVaman Jayanti 204Vaman Jayanti puja
Previous Post

पितृ पक्ष में भूल से भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पितरों का आशीर्वाद!

Next Post

कब रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Home decoration
फैशन/शैली

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

22/08/2026
Next Post
Jitiya Vrat

कब रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल

एमएसएमई इकाइयों को ऋण प्रदान करने के नियमों को आसान बनाए : सहगल

18/09/2020
Budh Dev

कुंडली में बुध को करना चाहते हैं मजबूत, तो करें इस विशेष चालीसा का पाठ

27/11/2025
huma kuraishi

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर बोलीं हुमा कुरैशी- शर्म करो, एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version