• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीताराम येचुरी की बॉडी AIIMS को की जाएगी डोनेट, निधन के बाद परिवार का फैसला

Writer D by Writer D
12/09/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sitaram Yechury

Sitaram Yechury

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया। निधन के बाद परिवार ने येचुरी की बॉडी को AIIMS को डोनेट करने का फैसला किया है। बता दें कि 72 वर्षीय कॉमरेड नेता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वरिष्ठ नेता का निधन दोपहर 3.05 बजे हुआ। उनको एक्यूट रेस्पिरेटी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के चलते 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

एम्स एक बयान जारी करते हुए कहा कि 72 वर्षीय सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) को निमोनिया के साथ 19 अगस्त 2024 को एम्स में भर्ती कराया गया था। 12 सितंबर 2024 को दोपहर 3:05 बजे उनका निधन हो गया। परिवार ने उनकी बॉडी को शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए एम्स दिल्ली को डोनेट कर दिया है। एम्स सूत्रों के मुताबिक फेफड़ों में संक्रमण और मल्टी ऑर्गन फेलियोर के चलते उनका निधन हुआ है। बता दें कि येचुरी भारत में वामपंथ के चोटी के नेताओं में से थे। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का नेतृत्व ऐसे वक्त में किया जब इस पार्टी का भारतीय राजनीति में वर्चस्व कम हुआ है। हालांकि कॉमरेड सीताराम येचुरी कहते थे कि सीपीएम का संसद और विधानसभा में भले ही प्रतिनिधित्व कम हुआ हो, लेकिन देश का एजेंडा तय करने में अभी भी सीपीएम का अहम रोल है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र संघ से भारतीय छात्र संघ (SFI) के सदस्य के रूप में शुरुआत करने वाले और 1984 में सीपीआई (एम) की केंद्रीय समिति के सदस्य बनने वाले नेता 1992 में पोलित ब्यूरो के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2005 से 2017 तक 12 वर्षों तक राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया। वे 19 अप्रैल, 2015 को विशाखापत्तनम में 21वीं पार्टी कांग्रेस में सीपीआई (एम) के पांचवें महासचिव बने और प्रकाश करात (Prakash Karat) से पदभार संभाला। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के भारत ब्लॉक में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीताराम येचुरी Sitaram Yechury)  राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री और पत्रकार और लेखक भी थे। राजनीतिक दस्तावेज तैयार करने में उनकी राय सर्वोपरि मानी जाती है। कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम के साथ मिलकर उन्होंने 1996 में यूनाइटेड फ्रंट गवर्नमेंट के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार किया था। वे लंबे समय से अखबारों में स्तंभ लिखते रहे थे। उन्होंने कई पुस्‍तकें भी लिखीं, जिनमें ‘लेफ्ट हैंड ड्राइव’, ‘यह हिन्‍दू राष्‍ट्र क्‍या है’, ‘घृणा की राजनीति’ (हिन्दी में), ’21वीं सदी का समाजवाद’ जैसी किताबें शामिल हैं। उन्होंने ‘डायरी ऑफ फ्रीडम मूवमेंट’, ‘द ग्रेट रीवोल्ट : अ लेफ्ट अप्रेज़ल’ और ‘ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस -अ मार्कसिस्ट पर्सपेक्टिव’ का संपादन भी किया था।

Tags: National newsrip sitaram yechurySitaram Yechurysitaram yechury passed away
Previous Post

बांग्लादेश में पूर्व सांसद फजले करीम चौधरी गिरफ्तार

Next Post

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

21/03/2026
Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh
Main Slider

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

21/03/2026
Next Post
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

यह भी पढ़ें

Suicide in police custody

बहराइच: पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या, थाना इंचार्ज निलंबित

04/09/2020
Bank Holidays

अप्रैल में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की लिस्ट

26/03/2023
Shiv Thackeray, Abdu Rozic

Bigg Boss के दो कंटेस्टेंट को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version