• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… मुख्यमंत्री नहीं, बड़ी बहन के रूप में आई हूं’, प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से मिलकर बोलीं ‘दीदी’

Writer D by Writer D
14/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) उनसे मिलने के लिए स्वास्थ्य भवन पहुंची हैं, जहां उनके पहुंचते ही हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए गए।

इस धरने में शामिल डॉक्टरों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि उनकी दीदी के रूप में आई हैं और उनकी सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाएगा।

मुख्यमंत्री (Mamta Banerjee) के साथ इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार भी मौजूद थे। ममता ने डॉक्टरों के धरनास्थल पर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों को अपना संदेश दिया। हालांकि, जब ममता मंच पर पहुंचीं, तो धरना स्थल से नारेबाजी जारी रही और कुछ देर तक असमंजस वाली स्थिति बन गई। ममता ने डॉक्टरों से शांत रहने और उन्हें बोलने का मौका देने की अपील की।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, मैं यहां अपनी सुरक्षा के निर्देशों के बावजूद आई हूं। मैं आपके आंदोलन को सलाम करती हूं। मैं खुद एक छात्र आंदोलन से निकली हूं। मैं समझ सकती हूं कि 34 दिन से धरने पर बैठे रहना कितना कठिन है। आप सड़क पर हो तो मुझे भी आपकी निगरानी करनी पड़ती है।

‘ज्ञानवाप, साक्षात ‘विश्वनाथ’ हैं, दुर्भाग्य से लोग मस्जिद कहते हैं’, सीएम योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों से अपील की कि अगर वे काम पर लौटना चाहते हैं, तो सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार करेगी। ममता ने कहा, मैं अकेले सरकार नहीं चलाती। मैं सभी से सलाह-मशविरा करूंगी। अगर कोई दोषी होगा, तो उसे सजा मिलेगी। मैं सीबीआई से अनुरोध करूंगी कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। आप काम पर लौटिए, मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि कोई भी गलत काम करने वाला बच नहीं पाएगा।

ममता (Mamta Banerjee) ने आश्वासन दिया कि अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति को तुरंत भंग कर दिया और नई समिति के गठन का वादा किया। उन्होंने कहा, आपके घर के भाई-बहन की तरह मैं आपके साथ हूं। कोई अन्याय नहीं होगा। अगर कोई दोषी है, तो उसे सजा मिलेगी। मैं किसी की मित्र या शत्रु नहीं हूं। जो लोग मेरे मित्र कहे जा रहे हैं, मैं उन्हें जानती तक नहीं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, सुप्रीम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। मैं यहां आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखने वाली एक बड़ी बहन के रूप में आई हूं। मुझे थोड़ा समय दीजिए, सबकुछ ठीक हो जाएगा।

ममता बनर्जी ने आंदोलनरत डॉक्टरों से धरनास्थल पर परोसे जा रहे भोजन को लेकर सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा, आपके पास आने का मतलब यह नहीं कि मैं छोटी हो रही हूं बल्कि यह मेरा प्रयास है कि समाधान निकले। यह मेरी आखिरी कोशिश है।

इससे पहले गुरुवार को डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग की थी, जिसके तहत 32 डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल नवान्न पहुंचा था। हालांकि, बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि डॉक्टरों ने बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग की, जिसे सरकार ने अस्वीकार कर दिया था।

अब जब सीधे मुख्यमंत्री धरना स्थल पर पहुंचकर डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की हैं तो इसका क्या कुछ असर होता है, यह देखने वाली बात होगी।

Tags: Kolkata newsMamta banerjeeNational news
Previous Post

‘ज्ञानवाप, साक्षात ‘विश्वनाथ’ हैं, दुर्भाग्य से लोग मस्जिद कहते हैं’, सीएम योगी का बड़ा बयान

Next Post

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हरमनप्रीत सिंह बने जीत के हीरो

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हरमनप्रीत सिंह बने जीत के हीरो

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाने वाला बजट : शिवराज

02/03/2021
Abhay Singh Chautala

किसानों के समर्थन में अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा से दिया इस्तीफा

27/01/2021
CM Dhami met Union Road Minister Nitin Gadkari

CM धामी ने केंद्रीय सड़क मंत्री से भेंट की, ऋषिकेश हाईवे समेत कई प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा

08/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version