• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Dr. Sandip Ghosh

Dr. Sandip Ghosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष (Sandip Ghosh) और कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले डॉ। संदीप घोष को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब सीबीआई ने कोलकाता रेप और मर्डर मामले में FIR दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में डॉ। संदीप घोष को अरेस्ट किया है। घोष (Sandip Ghosh) के साथ ही सीबीआई ने SHO अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है। अभिजीत मंडल ताला पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के पद पर तैनात हैं।

सूत्रों के अनुसार संदीप घोष (Sandip Ghosh) और अभिजीत मंडल को सबूत नष्ट करने और जांच को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संदीप घोष को पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था।

‘… मुख्यमंत्री नहीं, बड़ी बहन के रूप में आई हूं’, प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से मिलकर बोलीं ‘दीदी’

सीबीआई ने संदीप घोष (Sandip Ghosh) का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर की जांच पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। रिपोर्ट 17 सितंबर को कोर्ट के समक्ष पेश किए जाने की उम्मीद है।

31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया था। इस घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।

Tags: doctor rape-murder caseKolkata newsRG Kar Medical CollegeSandip Ghosh
Previous Post

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

Next Post

दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा से लौटने पर भजनलाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Bhajan Lal Sharma

दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा से लौटने पर भजनलाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

admit card

UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

25/06/2022
Industrialist Lord Swaraj Paul passes away

नहीं रहे उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

22/08/2025
Rocket attack

गाजा ने दागा रॉकेट, इजरायल में फैक्ट्री की इमारत को नुकसान, कोई हताहत नहीं

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version