• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस वजह से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, DM ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Writer D by Writer D
16/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद रहे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की बीते 28 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। जेल में मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद कार्डियक अरेस्ट से मुख्तार की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर स्लो पॉइजन दिए जाने का आरोप लगाया था, जिसको लेकर मजिस्ट्रियल जांच कराई गई थी। अब इस मामले में रिपोर्ट शासन को सौंप दी गयी है।

मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्टअटैक की पुष्टि हुई थी। इस मामले में जांच एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार को सौंपी गई थी। यह भी बताया गया कि प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के परिजनों को कई नोटिस भेजे।

नोटिस में कहा गया था कि “इस संबंध में जिस भी व्यक्ति को लिखित, मौखिक, साक्ष्य बयान प्रस्तुत करना हो तो वह 15 अप्रैल 2024 तक किसी भी दिन मेरे ऑफिस (एडीएम ऑफिस) में आकर अपने बयान या साथ प्रस्तुत कर सकता है।” लेकिन वो जवाब देने के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

राजेश कुमार ने पत्र जारी कर बताया कि गाजीपुर के रहने वाले मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की 28 अप्रैल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मेरे द्वारा मजिस्ट्रियल जांच संपादित की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्तार के किसी परिजन ने कोई बयान नहीं दिया है।

बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत की वजह को हार्ट अटैक बताया गया था। वहीं, मुख्तार के परिवार ने उसे धीमा जहर दिए जाने के आरोप लगाए थे।

Tags: banda jailbanda newscrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि

Next Post

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
Wolf

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

यह भी पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में कटऑफ के बाद भी छात्राओं को दाखिले में एक फीसद की छूट

25/08/2020
Huge fire in Chambal century

चंबल सेंचुरी में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जल कर खाक

01/02/2021
Avalanche

हिमस्खलन में फंसे छह पर्यटकों की मौत, युद्धस्तर पर चलाया गया बचाव अभियान

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version