• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

Writer D by Writer D
16/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Wolf

Wolf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात परिजनों के साथ छत पर लेटे पिपरी मोहन निवासी अरमान अली (13) पर भेड़िया (Wolf) ने हमला कर दिया। अरमान की चीख सुन परिजन उठे और शोर मचाया तो भेड़िया भाग गया। रात लगभग 2.50 बजे हुए हमले से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में किशोर को इलाज के लिए सीएचसी महसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। हमले के बाद से लोगों में दहशत है।

कल ही मुख्यमंत्री ने किया था दौरा

भेड़ियों (Wolf) की दहशत में जी रहे 55 गांवों के लोगों में विश्वास जगाने के लिए रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महसी तहसील पहुंचे। प्रभावित क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया और फिर सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भेड़ियों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। मृतक अंजली की छोटी बहन को गोद में उठाया। चॉकलेट खिलायी और दुलारकर बड़ों को ढांढ़स बंधाया। सीएम ने हमले में घायल हरियाली को पुचकारा तो वह खिलखिला उठी।

25 किलोमीटर में फैला आतंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20-25 किलोमीटर के दायरे में भेड़िये (Wolf) का आतंक फैला हुआ है। यही नहीं, भेड़िये गांव बदल-बदलकर हमले कर रहे हैं। दो महीने में आठ जनहानि हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अब तक पांच भेड़ियों को रेस्क्यू किया गया है। एक अब भी पकड़ से बाहर है।

जंगली जानवरों की दृष्टि से जो क्षेत्र संवेदनशील है, वहां टीमें कांबिंग कर रही हैं। बारिश होने के चलते हिंसक वन्यजीव ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, ताकि इन्हें आसान शिकार मिल सके।

‘लंगड़ा’ भेड़िया हुआ और भी खूंखार, दो बच्चियों के बाद अब महिला पर किया हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेड़ियों (Wolf) से मुक्ति के लिए वन विभाग की 165 सदस्यीय टीम, चार थर्मल ड्रोन, ट्रैप कैमरे व विशेषज्ञ लगाए गए हैं। पूरी टीम मुस्तैद है।

Tags: Bahraich Newscrime newsup newswolf attack
Previous Post

इस वजह से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, DM ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Next Post

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
Stock Market

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

03/04/2023

योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

11/09/2026
leprosy pension

NCR की तर्ज पर यूपी में बनेगा SCR, मुख्यमंत्री बने चेयरमैन, मुख्य सचिव उपाध्यक्ष

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version