• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अति गंभीर मरीजों की सारथी बनी ALS एंबुलेंस सेवा, साढ़े तीन लाख मरीजों को दी निःशुल्क सुविधा

Writer D by Writer D
16/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ambulance

Ambulance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: दुनिया भर के डॉक्टर्स का मानना है कि यदि आपातकाल के दौरान मरीज को सही समय पर इलाज मिल जाए तो लाखों मरीजों की जान बचायी जा सकती है। इसमें सबसे अहम रोल अति गंभीर मरीज को एबुंलेंस (Ambulance) सेवा का होता है। इस महत्वपूर्ण तथ्य को योगी सरकार (Yogi Government) ने आत्मसात करते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2021 में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (ALS Ambulance)  सेवा की शुरुआत की। इसके जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों के अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक मरीजों को इलाज के लिए बड़े संस्थानों में शिफ्ट कर उनकी जान बचायी जा चुकी है। इसमें अति गंभीर, रेस्पिरेटरी मरीज और एक्सीडेंट से प्रभावित पेशेंट्स भी हैं।

तीन साल में 3,60,584 मरीजों को दी गई निःशुल्क एएलएस एंबुलेंस की सेवा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े कदम उठाये। आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के छोटे जिले और सुदूर इलाकों के अति गंभीर, रेस्पिरेटरी मरीज और एक्सीडेंट अफेक्टेड पेशेंट्स को गोल्डन ऑवर में बड़े संस्थान में शिफ्ट करके समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए अगस्त वर्ष 2021 में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (ALS Ambulance)सेवा की शुरुआत की थी।

यूपी में पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनने जा रहे हैं सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर

आज प्रदेश में 250 एएलएस एंबुलेंस (ALS Ambulance)सेवा के जरिये अति गंभीर मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न जिलों से बड़े संस्थान जैसे एसजीपीजीआई, एम्स, केजीएमयू और लोहिया संस्थान में सुमचित इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले तीन साल में ऐसे 3,60,584 मरीजों को इलाज के लिए गोल्डन ऑवर में बड़े संस्थान में शिफ्ट कर इलाज मुहैया कराया गया।

सबसे अधिक रेस्पिरेटरी के 71,238 मरीजों को दिया गया सुविधा का लाभ

एएलएस एंबुलेंस (ALS Ambulance)सेवा के जरिये व्हीकल एक्सीडेंट के 63,448 गंभीर पीड़ितों, 17,218 गर्भवती महिलाओं और रेस्पिरेटरी के 71,238 मरीजों को सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इसके लिए अलावा अन्य कैटेगरी जैसे वन्य जीव संघर्ष में घायल, विषैले जीव- जन्तु के काटने से जहर से प्रभावित समेत आदि को भी सुविधा का लाभ दिया गया। वहीं, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के जरिये भी मरीजों को निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इन दोनों एंबुलेंस सेवा के जरिये प्रतिदिन 57 हजार से अधिक मरीजों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये हैं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (ALS Ambulance) के फायदे

– एएलएस एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरण से लैस होती है।

– अति गंभीर मरीज की देखरेख के लिए अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होती है।

– टेलीमेडिसिन के जरिये आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन डॉक्टर्स से कंसल्टेशन की सुविधा से होती है लेस

– वेंटीलेटर की सुविधा से लैस होती है, हार्ट माॅनिटर और पंप भी रहता है मौजूद

– ईसीजी समेत अन्य आधुनिक उपकरण से लैस है एएलएस

Tags: als ambulenceLucknow NewsYogi News
Previous Post

यूपी में पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनने जा रहे हैं सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर

Next Post

मानवता का कैंसर है पाकिस्तान, बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Next Post
CM Yogi

मानवता का कैंसर है पाकिस्तान, बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Rs 100 note

आरबीआई का बड़ा ऐलान, मार्च के बाद नहीं चलेंगे 100, 5 और 10 के पुराने नोट

24/01/2021
drug smuggler killed

घाटी में BSF ने किया ड्रग्स तस्कर को ढेर, करोड़ों की हेरोइन बरामद

23/06/2021
mission shakti 3.0

कल होगा मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, सीएम योगी महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version