• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Writer D by Writer D
16/09/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जन्मदिन सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित प्रदेश भर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन के साथ मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में सभी जिलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य राजनेताओं ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने आज सबसे पहले शासकीय आवास पर अपनी माताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सपरिवार टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त राज्य प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है। आम लोगों और संगठनों को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं। आप राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। आप दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें।

उत्तराखंड सुनहरा दौर देख रहा : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

असाधारण प्रयास कर रहे हैं धामी : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वह उत्तराखंड के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में असाधारण प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उत्तराखंड : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक परिश्रम व समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है और प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

बदरीनाथ में महाभिषेक, केदारनाथ में रुद्राभिषेक पूजा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बद्रीनाथ में महाभिषेक और केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा कराई गई। इसके अलावा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।

दिव्यांग बच्चों से मिले, केक खिलाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां दिव्यांग बच्चों से मिले और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों को केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने अपने हाथों से बनाया एक मॉडल उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री को भेंट किया।

Tags: cm dhamiCM Pushkar Dhami birthdaydehradun newsdhami newsHappy BirthdayUttarakhand News
Previous Post

एके शर्मा का कल जौनपुर दौरा, स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

Next Post

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
CM Dhami

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

यह भी पढ़ें

ajay kumar lallu

फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर भाजपा अब किसान सम्मेलन कर रही : लल्लू

26/09/2021
Horoscope

05 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

05/06/2022
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version