• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाने का जायका बढ़ा देगा ये चटपटा अचार, नोट करें उत्तराखंड की टेस्टी रेसिपी

Writer D by Writer D
12/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Galgal Pickle

Galgal Pickle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं और भोजन की थाली में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए रोजाना अलग-अलग तरह के अचार परोसते हैं तो आपको उत्तराखंड की ये फेमस गलगल रेसिपी बेहद पसंद आने वाली है। गलगल दरअसल पहाड़ी नींबू होता है, जो आकार में नॉर्मल नींबू से काफी बड़ा होता है। उत्तराखंड में कुछ खास मसालों की मदद से इस पहाड़ी नींबू का अचार तैयार किया जाता है। गलगल का अचार स्वाद के साथ आपके पाचन तंत्र का भी खास ख्याल रखता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है उत्तराखंड का फेमस गलगल अचार  (Galgal Pickle) ।

चटपटा गलगल का अचार (Galgal Pickle) बनाने के लिए सामग्री-

-2 किलो पहाड़ी नींबू (गलगल)

-500 ग्राम हरी मिर्च

-200 मिलीलीटर सरसों का तेल

-2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर

-½ छोटा चम्मच हींग

-2 बड़े चम्मच अजवाइन

-1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

-2 बड़े चम्मच काला नमक

-1 बड़ा चम्मच नमक

-200 ग्राम गुड़ (पाउडर किया हुआ)

चटपटा गलगल का अचार (Galgal Pickle) बनाने का तरीका

चटपटा गलगल का अचार (Galgal Pickle) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो बर्तन में अचार बनाने के लिए यूज होने वाले साबूत गलगल डालकर 5 मिनट तक पानी को और उबालें। इसे बाद पानी निथारकर पहाड़ी नींबू को किचन टॉवल से पोंछकर अच्छी तरह सूखा लें।

अब इन नींबू को 1 इंच टुकड़ों में काटकर, इसे बीज निकाल दें। इसके साथ हरी मिर्च को भी धोकर अच्छे से पोंछने के बाद उसके डंठल हटाकर 1 इंच के टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही में मीडियम तेज आंच पर सरसों का तेल गरम करें। जब तेल तेज गर्म हो जाए तो पैन को आंच से उतारकर तेल को 10 मिनट तक ठंडा होने दें।

उसके बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, अजवायन, मेथी दाना, काला नमक, नॉर्मल नमक और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब पैन में नींबू और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में डालकर 15-20 दिनों के लिए धूप में रखें। जब अचार का रंग गहरा होकर नींबू थोड़े सॉफ्ट होने लगे तो समझ जाए आपका गलगल का अचार (Galgal Pickle) बनकर तैयार है। आप इस अचार को अपनी पसंदीदा किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं।

टिप – पहाड़ी नींबू को उबालने से गलगल की कड़वाहट दूर हो जाती है। अचार बनाने का यह सबसे जरूरी टिप है।

Tags: Galgal Pickleuttarakhand dishesuttarakhand recipe
Previous Post

संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा-विधि

Next Post

अनचाहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, आजमाएं ये फेशियल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Unwanted hair

अनचाहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, आजमाएं ये फेशियल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

2026 MG हेक्टर 15 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा नया

15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी 2026 MG हेक्टर, जानिए क्या होगा नया

15/12/2025

लालजी टंडन लखनऊ की संस्कृति और राष्ट्रीय निष्ठा का अद्भुत समागम थे : राष्ट्रपति कोविंद

21/07/2020

CM धामी की पत्नी ने पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version