• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनोखी प्रेम कहानी! करंट से हुई बंदर की मौत, सदमे में बंदरिया ने भी ‘सुसाइड’ कर दे दी जान

Writer D by Writer D
17/09/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Monkey

Monkey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतास। बिहार के रोहतास में एक अनोखी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। सच्चे प्यार की यह कहानी इंसानों की नहीं बल्कि बंदर (Monkey) और बंदरिया के बीच की है। बंदर की मौत के गम में बंदरिया ने ‘सुसाइड’ कर अपनी जान दे दी। वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया, जिसके बाद दोनों की समाधि बनाई गई है।

मामला जिले के डेहरी इलाके के डालमियानगर-सिधौली रोड की है। सोमवार को एक बंदर अचानक बिजली के हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग बंदर के शव का अंतिम संस्कार करने लगे। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया बंदर (Monkey) 

जिस जगह हादसा हुआ वहां एक पेड़ है। उसी पेड़ पर कुछ बंदर (Monkey) उछल-कूद कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक एक बंदर पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके बाद तेज धमाके के साथ वह नीचे जा गिरा। करंट की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर झुलस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोग बंदर के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी अचानक जो हुआ उसे देख लोग हैरान रह गए।

बंदरिया (Monkey) ने तार पर कूदकर दी जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिंघौली रोड पर बंदर की मौत से दुखी बंदरिया (Monkey) ने अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि जब लोग बंदर के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी एक बंदरिया उस पूरे वाक्ये को देख रही थी। वह बदहवाश थी, अचानक उसने बिजली के तारों पर छलांग लगा दी। करंट की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई।

‘खाकी’ भी सुरक्षित नहीं! बदमाशों ने महिला दरोगा को घर से किया किडनैप, और….

लोगों का कहना है कि बंदरिया ने उसी बिजली लाइन पर कूदकर जान दी जिसकी चपेट में आकर बंदर की जान गई थी। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के रूप में चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की बंदर के मरने के वियोग में बंदरिया ने जान दी है।

Tags: bihar newsNational newsrojtas newstrending news
Previous Post

‘खाकी’ भी सुरक्षित नहीं! बदमाशों ने महिला दरोगा को घर से किया किडनैप, और….

Next Post

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie-Dehradun road
राजनीति

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा बैली ब्रिज शुरू: यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत

25/04/2026
Kedarnath Dham
राष्ट्रीय

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिन में 1.10 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

25/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री आवास में 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, धामी बोले- मधुमक्खी पालन बनेगा स्वरोजगार का मजबूत माध्यम

25/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से की फोन पर बात, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

25/04/2026
Next Post
Atishi Marlena

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

यह भी पढ़ें

nirhua-shruti rao

निरहुआ के साथ नजर आएंगी श्रुति राव, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में करेंगी काम

09/03/2021

ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रद्धा ने शेयर की नई तस्वीर, कैप्शन में लिखा- और…

25/03/2022

ATS ने दो रोहिंग्यों को किया गिरफ्तार, सोने के बिस्किट बरामद

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version