• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भक्तों के हौसले बुलंद, अब तक 11 लाख 42 हजार से अधिक पहुंचे केदारनाथ

Writer D by Writer D
18/09/2024
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब तक बाबा केदारनाथ की यात्रा में 11 लाख 42 हजार 251 से ज्यादा भक्त पहुंच गए हैं। बार-बार हो रही बारिश के कारण यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। बावजूद प्रशासन रात-दिन तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।

बुधवार को यात्रा कन्ट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में 17 सितंबर सायं 07 बजे लेकर आज सायं 07 बजे तक कुल 2557 तीर्थयात्री पहुंचे। इनमें से पुरुष 1715, महिला 790, बच्चे 52 शामिल हैं। अब तक कुल 11 लाख 42 हजार 251 भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है।

केदारनाथ (Kedarnath) धाम सहित केदारघाटी में बुधवार सुबह बारिश होने के बाद कुछ समय के लिए सोनप्रयाग में तीर्थ यात्री रोके गए और जैसे ही मौसम साफ हुआ उसके बाद धाम जाने के लिए भक्तों का तांता लग गया। बारिश होने के कारण बाबा के भक्त पैदल पड़ावों में सुरक्षित स्थानों पर रोके गए थे। इन दिनों हजारों की संख्या में भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार भी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने में जुटे हुए हैं। बारिश का कुछ भी असर बाबा के भक्तों में नहीं दिख रहा है।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि बुधवार सुबह बारिश बंद होने के बाद केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से हजारों की संख्या में एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रियों को भेजा गया। धाम में बड़ी तादात में भक्त पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का रोजगार भी बढ़ रहा है। यात्रा मार्गों में भक्तों की भीड़ बढ़ने से स्थानीय लोग खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम की बेरुखी के बावजूद बड़ी तादात में पहुंच रहे भक्तों की हरसंभव मदद की जा रही है। सभी प्रकार की सुविधाएं धाम में दी जा रही हैं। मौसम को देखते हुए ही हेली सेवाएं उड़ाने भर रही हैं।

यात्रा पड़ावों में मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ: डॉ गुसाईं केदारनाथ (Kedarnath) धाम की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पडावों में एमआरपी खोली है, जिससे संबंधित श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जा सके।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में बुधवार को ओपीडी के माध्यम से नौ सौ तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया, जिसमें 771 पुरुष एवं 129 महिलाएं शामिल हैं। अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 1,68,704 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है, जिसमें 1,32,344 पुरुष तथा 36,360 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को 109 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई गई। अब तक 12,205 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ अब तक 1,26,343 तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग भी कराई गई।

Tags: Kedarnath dhamNational newsUttarakhand News
Previous Post

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मिली स्वीकृति अभिनंदनीय : योगी आदित्यनाथ

Next Post

दबंगों का कहर, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

12/05/2026
Samajwadi Party
Main Slider

सपा की बांदा जिले की जिला कार्यकरिणी समेत सभी प्रकोष्ठ भंग

12/05/2026
Ajendra Singh
Main Slider

PM पर टिप्पणी पड़ी भारी! सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

12/05/2026
Next Post
massive fire

दबंगों का कहर, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

यह भी पढ़ें

cm yogi

चित्रकूट जेल कांड: CM योगी ने मामले का लिया संज्ञान, DG जेल से मांगी रिपोर्ट

14/05/2021
AK Sharma

गरीबों का कल्याण ही केन्द्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य: एके शर्मा

10/11/2023
cm dhami

सीएम धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

31/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version