• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में इस हिस्से में लगाएं पितरों की तस्वीर, बना रहेगा आशीर्वाद

Writer D by Writer D
20/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
ancestors

ancestors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) जारी हैं जिसमें पितरों के प्रति आस्था दिखाते हुए उनके परिजन श्राद्ध-कर्म करते हैं। पितरों का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे इसके लिए लोग अपने घरों में पितरों (Ancestors) की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई लोग पितरों की तस्वीर को मंदिर में स्थान दे देते हैं जो कि सही नहीं हैं। पूर्वज भी देवताओं के समान होते हैं लेकिन पूर्वजों को देवताओं के स्थान पर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से देवता नाराज हो जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि पूर्वजों की तस्वीर गलत दिशा या गलत स्थान पर लगी हो तो इससे सुख-समृद्धि में हानि होती है और जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में। आइये जानते हैं…

लिविंग रूम, किचन या बेडरूम में न लगाएं पूर्वजों (Ancestors) की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर हमेशा ऐसे स्थान पर रखें, जहां बाहरी लोगों की उन पर नजर न जाएं। ऐसा माना जाता है कि किसी बाहरी की नज़र यदि पूर्वजों की तस्वीरों पर पड़ती है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसलिए घर के लिविंग रूम में पितरों की तस्वीर न रखें।

इसके अलावा घर के बेडरूम या किचन में भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने से नकारात्मकता पैदा होती है। ससे पितरों का अपमान होता है और पारिवारिक कलह बढ़ती है। ऐसा करने से धन-हानि होती है और जीवन की सुख-शांति भंग होती है।

पूजा स्थान पर न रखें पितरों (Ancestors) की तस्वीर

ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों का स्थान ईश्वर के समान होता है लेकिन ईश्वर के साथ कभी भी पूर्वजों की तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में देव और पितृ का स्थान अलग-अलग होता है इसलिए भगवान और पितरों की तस्वीर को एक ही जगह न रखें। पूजा के स्थान में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं ऐसा करने से घर-परिवार में अशांति का माहौल भी बन सकता है। यही नहीं वास्तु शास्त्र में पितरों की तस्वीर के साथ कभी भी जीवित लोगों की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु भी कम हो सकती है और उनका जीवन संकट में पड़ सकता है।

जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ ना लगाए

पूर्वजों की तस्वीर को कभी भी घर के जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि अगर किसी जीवित व्यक्ति के साथ पितरों की तस्वीर लगी हो तो उसकी आयु कम होती है। इसके साथ ही ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसे कई संकटों का सामना करना पड़ता है।

एक से ज्यादा ना हो तस्वीर

अक्सर देखा जाता है कि घरों में कई जगहों पर पूर्वजों की तस्वीर लगी रहती हैं, ऐसा करने गलत है। एक पूर्वज की पूरे घर में केवल एक ही तस्वीर होना चाहिए। कई जगहों पर तस्वीर होने से पितर रुष्ट हो जाते हैं, जिससे उनकी कृप दृष्टि नहीं प्राप्त होती। साथ ही घर में भी क्लेश बढ़ने लगता है।

लटकाकर ना रखें

शास्त्रों की मानें तो घर में पितरों की तस्वीरों को कभी भी दीवार पर लटकाकर लगाना नहीं चाहिए। तस्वीरों को ऐसे ही स्थान पर रखना चाहिए जहां उन्हें टिकाया जा सके। आप चाहें तो कोई लकड़ी का स्टैंड बनवाकर उस पर पितरों की फोटो रख सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीरों को हमेशा उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए ताकि उनकी दृष्टि दक्षिण दिशा की ओर रहे। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है इसलिए उत्तर की तरफ तस्वीर लगाने से उनका मुख दक्षिण की तरफ रहता है। आप ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या फिर ऐसे स्थान पर भी तस्वीर लगा सकते हैं, जो दिशा दोष से मुक्त हो।

Tags: Astrology tipspitru pakshaPitru Paksha 2024
Previous Post

पितृ पक्ष के दौरान पृथ्वी लोक पर आते हैं पितर, जानें पंचबलि कर्म से जुड़ी जानकारी

Next Post

क्या आपको भी आते हैं शादी से जुड़े सपने, यहां जानें क्या हैं इनका मतलब

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain Water
धर्म

बारिश का पानी भर सकता है धन भंडार, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

17/07/2026
Blackness of the face
फैशन/शैली

इन चीजों से दूर होगा फेस का कालापन

17/07/2026
celery leaves health benefits
फैशन/शैली

मुंह की दुर्घन्ध की समस्या से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय

17/07/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन करती है शर्मिंदा, तो इन तरीकों से करें साफ

17/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
Next Post
dreams for marriage

क्या आपको भी आते हैं शादी से जुड़े सपने, यहां जानें क्या हैं इनका मतलब

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने की पश्चिमांचल डिस्काम एवं केस्को की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

27/04/2022
Share Market

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 197 अंक लुढ़का

15/02/2023
drugs

शाहीन बाग में मिला ड्रग्स का जखीरा, 400 करोड़ का माल NCB ने किया जब्त

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version