• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होटल में चल रही थी जिनकी सरकार, वही सरकार पर उठा रहे सवाल- मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D by Writer D
19/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़गढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया में स्थित अनगढ़ बावजी धार्मिक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां वैदिक मंत्रोचार के साथ 1008 जोड़ों ने पूजा कर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री भजनलाल अपने तय कार्यक्रम से लगभग डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे।

हेलीपेड पर सांसद सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, केबिनेट मंत्री जोराराम, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने स्वागत किया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी मौजूद रहे। अमरा भगत की तपस्थली अनगढ़ बावजी के दर्शन करने के बाद उन्होंने पौधा लगा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल (CM Bhajan Lal) का स्वागत किया गया।

यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में घोषणा की, वह समय पर पूरी की। विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जिनकी सरकार होटल से चल रही थी वह लोग सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे मंत्री लगातार 7 दिन काम कर रहे हैं और सरकार अपने संकल्प पत्र की घोषणाओं के अनुरूप धरातल पर काम कर रही है। वृक्षों का महत्व बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया था ज़बकि उसके मुकाबले कई अधिक पौधे लगाए जा चुके है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के माध्यम से देश में स्वच्छता की अलख जगाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जरिए महिला सम्बलन, किसान सम्मान निधि जैसे कई कार्य किए हैं।

समारोह में सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने कई सौगात चित्तौड़गढ़ जिले को दी है। वहीं अनगढ़ बावजी में गोशाला निर्माण की जरूरत है। सरकार की योजनाओं के तहत यहां गौशालाओं की स्वीकृति दें।

इस दौरान कार्यक्रम को केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, राज्य मंत्री गौतम दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए बजट में की गई घोषणाओं पर आभार व्यक्त किया।

Tags: CM Bhajan LalNational newsrajasthan news
Previous Post

कोलकाता रेप मर्डर केस: जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन समाप्त, 41 दिनों के बाद काम पर लौटेंगे

Next Post

लंबे बालों की चाहत पूरा करेगा ये पौधा, ऐसे करें प्रयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Hair

लंबे बालों की चाहत पूरा करेगा ये पौधा, ऐसे करें प्रयोग

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

सेवा सप्ताह

PM मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा सप्ताह’ मनाएगी बीजेपी, जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

14/09/2020
Dead Body

नग्न अवस्था में नाले से मिला युवक का बंधा हुआ शव, शरीर में गड़ी थीं लोहे की कीलें

07/12/2020
इराक में कोरोना

इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार, 3.32 लाख रोगमुक्त

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version