• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान हुआ, हम मिलाने के लिए तैयार…’, खट्टर का सैलजा को ऑफर

Writer D by Writer D
21/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Manohar Lal Khattar- Selja

Manohar Lal Khattar- Selja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में मची अंदरूनी कलह के बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कुमारी सैलजा (Selja) को लेकर कहा है कि कांग्रेस में दलित का अपमान हुआ है। उनको गालियां तक दी गई हैं, वो बहन घर बैठी है पर उनको शर्म तक नहीं आ रही। कांग्रेस पर इस हमले के साथ खट्टर ने सैलजा को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे साथ आती हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं।

खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि कांग्रेस में इतनी कलह हो गई है कि वहां सीएम पद के लिए चेहरा स्पष्ट नहीं है। बापू बेटे की लड़ाई भी शुरू हो गई है। बापू कहता है मैं बनूंगा, बेटा कहता है मैं बनूंगा। बापू बेटा के बाहर के जो नेता हैं, उनकी भी इच्छा है। इच्छा सबकी हो सकती है पर किसी और की इच्छा हो जाए तो उससे पार्टी को दिक्कत है। उसे अपमानित किया जाता है।

पूर्व सीएम (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि अपमानित करने का उदाहरण इससे बड़ा नहीं हो सकता कि हमारी एक दलित बहन का अपमान हुआ है। गालियां तक दी गई हैं, वो बहन घर बैठी है। खट्टर ने आगे कहा कि आज एक बहुत बड़ा वर्ग सोच रहा है हम क्या करें। हमने बहुत नेताओं को अपने साथ मिलाया है, हम तो तैयार हैं उन्हें अपने साथ मिलाने के लिए वो आएं, हम तैयार हैं।

CM पद की दावेदारी सभी को करनी चाहिए

वहीं, सीएम पद की दावेदारी को लेकर मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि मेरा मानना है कि हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा सीटों पर सभी उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करनी चाहिए। हो सकता है उस दावेदारी से कुछ लाभ होता हो तो हो जाए। कांग्रेस नेताओं के अपना घर भरने और नौकरी देने के बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि जो लोग अपना घर भरने की बातें कर रहे हैं, उन्हें हरियाणा के नौजवान जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमने लाखों लोगों को घर बैठे नौकरी दिलाई। यह बात युवाओं के मन पर असर करती है।

खट्टर (Manohar Lal Khattar) की टिप्पणी से सियासी हचलल

खट्टर (Manohar Lal Khattar) की इस टिप्पणी ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब कुमारी शैलजा पिछले हफ्ते से पार्टी के प्रचार से दूर हैं। हालाँकि वे अपने घर पर समर्थकों से मिल रही हैं, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय नहीं दिख रही हैं। दलित वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां भी शैलजा को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने केजरीवाल का इस्तीफा कर लिया मंजूर, आतिशी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री

13 सितंबर को शैलजा (Selja) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन इसके बाद से न ही वे हरियाणा के प्रचार अभियान में शामिल हुई हैं और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

आकाश आनंद ने भी कांग्रेस को भी घेरा

इस दौरान आकाश आनंद ने कहा था कि आप सब जान लीजिए कि संविधान हमारी पहचान है और आरक्षण को हम खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का भी जिक्र किया और कहा, “आपने देखा होगा कि हुड्डा के समर्थकों ने शैलजा के बारे में कितनी बुरी बातें कही हैं। वह एक बड़ी दलित नेता हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।”

राहुल गांधी पर निशाना

उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘हरियाणा की अपनी दलित बेटी इनसे बर्दाश्त नहीं होती है। हमारा सम्मान तो ये लोग क्या ही करेंगे। कुमारी शैलजा के लिए हुड्डा के समर्थक कितना बुरा बोलते हैं लेकिन कांग्रेस के नेता चुप रहे। वह दलितों की बड़ी नेता हैं। कांग्रेस दलितों को कभी सम्मान नहीं देती और न भविष्य में देगी। हम कुमारी शैलजा का पूरा सम्मान करते है। हरियाणा को बताना चाहते है कि आप दलित होकर कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं लेकिन कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी ही रहेगी।’

क्या सैलजा और सुरजेवाला होंगे BJP में शामिल?

हरियाणा कांग्रेस में बगावत के बीच सियासी गलियारों में सैलजा और सुरजेवाला के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है। वहीं, खट्टर से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह संभावनाओं का संसार है और संभावनाएं टाली नहीं जा सकती, इसलिए समय आने पर इन सब का जवाब मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि उनके (कांग्रेस) घर के विवाद जग जाहिर हो चुके हैं।

Tags: Chandigarh Newsharyana elections 2024Kumari seljamanohar lal khattarNational news
Previous Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने केजरीवाल का इस्तीफा कर लिया मंजूर, आतिशी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री

Next Post

CM आवास के पास महिला ने खाया जहर, सिविल अस्‍पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
राष्ट्रीय

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा

30/10/2026
राष्ट्रीय

CM सैनी का किसानों को दिवाली गिफ्ट, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Next Post
Poison

CM आवास के पास महिला ने खाया जहर, सिविल अस्‍पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

चमोली हादसे के प्रकरण में सीएम धामी का एक्शन, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

21/07/2023
Find My Device Network

Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़ गए 8.24 लाख

25/02/2023
backless

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

10/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version