• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिरुपति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए हुआ महा शांति होम, देवस्थानम का प्रायश्चित के लिए अनुष्ठान

Writer D by Writer D
23/09/2024
in धर्म, राष्ट्रीय
0
Tirupati Devasthanam

Tirupati Devasthanam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरावती। तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Temple) के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछ्ली के तेल की मिलावट का मामला पूरे देश में तूल पकड़ चुका है। चल रहे विवाद के बीच मंदिर की अपवित्रता को ठीक करने के लिए तिरुमाला में आज (सोमवार) को शांति होमम पंचगव्य प्रोक्षण यानी की होम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के शुद्धिकरण के लिए हो रहे इस होम का आयोजन श्रीवारी (श्री वेंकटेश्वर) मंदिर में बंगारू बावी (स्वर्ण कुआं) यज्ञशाला (अनुष्ठान स्थल) में किया जा रहा है।

यह अनुष्ठान तिरुपति देवस्थानम ने प्रायश्चित के लिए शुरू किया गया था। अनुष्ठान का उद्देश्य गलती सुधारना और मंदिर की पवित्रता बनाए रखना है।

#WATCH | Andhra Pradesh: TTD (Tirumala Tirupati Devasthanams) organised a Maha Shanti Homam in the wake of Laddu Prasadam row.

Executive officer of Tirumala Tirupathi Devastanam (TTD) Shamala Rao and other officials of the Board participated in the Homamam along with the… pic.twitter.com/Gkh7JFeljT

— ANI (@ANI) September 23, 2024

अनुष्ठान के लिए महाशांति यज्ञ का आयोजन किया गया था। तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में शुद्धिकरण अनुष्ठान पंचगव्य यानी पांच पवित्र वस्तुओं से पूरी जगह का शुद्धिकरण किया गया। पंचगव्य में गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर शामिल हैं। इसके बाद लड्डू पोटू यानी लड्डू बनाने वाली रसोई और अन्नप्रसादम पोटू यानी प्रसाद बनाने वाली रसोई में शुद्धिकरण किया गया।

8 पुजारी, 3 आगम सलाहकार

शुद्धिकरण के दौरान 11 खास लोग मौजूद रहे। पूरे तिरुमला मंदिर परिसर का पंचगव्य से शुद्धिकरण करने के लिए 8 पुजारी और 3 आगम सलाहकार शामिल रहे। इसके लिए अनुष्ठान का समय सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ और 10 बजे तक था।

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल मिलने की पुष्टि, CM चंद्रबाबू नायडू ने लगाए थे आरोप

इसके लिए भरपूर तैयारी की गई थीं। तिरुपति तिरुमला लड्डू विवाद के बाद यह कदम उठाया गया था।

क्या है मामला?

दरअसल हाल ही में तिरुपति मंदिर के प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में जानवर की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट की बात सामने आई थी, जिसको लेकर महंत धीरेंद्र शास्त्री से लेकर कई लोगों ने इसके खिलाफ गुस्सा जाहिर कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को लेकर खुद आंध्र-प्रदेश के सीएम ने भी बयान जारी कर कहा था कि करोड़ों भक्तों की भावनाओं, परंपराओं और धार्मिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। दोषी कर्माचारियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया गया है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags: andhta pradesh newsladdu vivaadNational newsTirupati Temple
Previous Post

‘अगर राष्ट्रपति चुनाव में हार जाते हैं, तो…’, ट्रंप ने चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

Next Post

मनकामेश्वर मंदिर में बाहर के प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध, सिर्फ ये चीजें कर सकेंगे अर्पित

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Next Post
Mankameshwar temple

मनकामेश्वर मंदिर में बाहर के प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध, सिर्फ ये चीजें कर सकेंगे अर्पित

यह भी पढ़ें

gauhar khan

गौहर खान ने फ्लॉन्ट की अपनी सगाई की अंगूठी

13/11/2020
accident in bhadohi

भदोही : शव लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े वाहन से टकराई, 5 की मृत्यु

26/01/2021
maa durga

गुप्त नवरात्रि के दौरान न करें ये काम, वरना पड़ सकता है पछताना

02/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version