• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी हरियाणा की बेटी: नायब सैनी

Writer D by Writer D
23/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह हरियाणा की बेटी हैं। वह अपनी बेटी का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन हरियाणा की बेटी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की दलदल में फंस गई है। बहुत जल्द उन्हें धरातल की सच्चाई पता लग जाएगी।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में नायब सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि विनेश फोगाट ही नहीं अन्य सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम तय हो चुका था लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह मामला टल गया। इसके बावजूद यह तय है कि विनेश सहित अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान की राशि दी जाएगी।

वर्ष 2014 व 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की वोट प्रतिशतता में कमी आने के मुद्दे पर नायब सैनी ने कहा कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री (Nayab Saini) बनने के बाद उन्होंने सौ दिन का एजेंडा तय किया था। इसके बावजूद उन्हें काम करने के लिए केवल 56 दिन का समय मिला। इतने कम दिनों में सरकार ने 126 बड़े फैसले लिए हैं। नायब सैनी ने कहा कि आज वह जहां पर भी प्रचार के लिए जा रहे हैं, लोग यह बोल रहे हैं कि आपको काम करने के लिए कम समय मिला। नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले पीपीपी कार्ड के माध्यम से पांच सौ रुपये सम्मान भत्ता 500 मिलता था। पूर्व कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते एक हजार रुपये की घोषणा की लेकिन दे नहीं सकी। मनोहर सरकार ने इस सारी योजना को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट किया और आज हरियाणा में बुजुर्गों को तीन हजार रुपये सम्मान भत्ता मिल रहा है।

सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि एक्टिव मोड पर तीन लाख 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन घर बैठे ही लगी है। भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। दूसरी तरफ उन्होंने आचार संहिता लगने से पहले और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अलग-अलग विषयों पर दस सवाल पूछे थे, जिसका वह आजतक जवाब नहीं दे सके।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज तथा राव इंद्रजीत द्वारा मुख्यमंत्री पद की इच्छा व्यक्त करने पर नायब सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि दोनो ही नेता पार्टी के वरिष्ठ हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है।

सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी अगर संसदीय बोर्ड के फैसले में कोई बदलाव होगा तो वह उसे स्वीकार करेंगे। चुनाव लड़ रहे बागियों पर नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के ज्यादातर बागी अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशियों के लिए काम शुरू कर चुके हैं। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में बहुत कम बागी प्रत्याशी मैदान में हैं। जो प्रत्याशी अभी मैदान में है वह भी अगले दो तीन दिनों में प्रचार बंद कर देंगे।

Tags: haryana assembly electionsHaryana newsNayab Saini
Previous Post

हरियाणा में 41 फीसदी सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं: धामी

Next Post

आकाशीय बिजली से आठ लोगों की मौत, सीएम साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

Writer D

Writer D

Related Posts

Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

आकाशीय बिजली से आठ लोगों की मौत, सीएम साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

पैसों के लेनदेन के विवाद में धक्का लगने के बाद महिला की मौत

26/10/2022
Ajay Kumar Lallu

चिकित्सा व्यवस्था बाजारीकरण की भेंट चढ़ी: अजय कुमार लल्लू

01/08/2023
fire brokeout in lucknow

लखनऊ : ऐशबाग में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version