• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रोन में दिखा ‘लंगड़ा सरदार’, 10 मासूमों को बना चुका है निवाला

Writer D by Writer D
26/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Wolf

Wolf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में आतंक का दूसरा नाम बन चुके भेड़ियों में से छठा भेड़िया (Wolf) भी वन विभाग के कैमरे में कैद हो गया। छठे भेड़िये की तस्वीर वन विभाग के थर्मल ड्रोन में कैद हुई है। साथियों की तलाश में ये छठा आदमखोर इधर से उधर भटक रहा है। बीते कई दिनों से वन विभाग को इस आदमखोर भेड़िए की तलाश है। जिले के थाना हरदी क्षेत्र के चहलारी इलाके में घाघरा नदी के उसी कछार में यह आदमखोर भेड़िया दिखा है जहां से बाकी के पांच भेड़ियों (Wolves) को पकड़ा गया था। वन विभाग ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसको भी पकड़ लिया जाएगा।

वन विभाग की टीम ने जाल लगाया हुआ था लेकिन भेड़िया (Wolf) जाल से काफी दूर था। ऐसे में वन विभाग ने अपने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। टीम और सजकता के साथ भेड़िए की तलाश कर रही है। ये आदमखोर अबतक 10 मासूमों को अपना निवाला बना चुका है, साथ ही दर्जनों लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है।

कहां देखा गया छठा आदमखोर (Wolf) 

मामले में जिले के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे थर्मल ड्रोन में आदमखोर छठा भेड़िया उसी कछार इलाके में दिखा है, जहां पहले पकड़े गए पांच भेड़ियों को ट्रेक किया गया था। ये एक पॉजिटिव साइन है। डीएफओ ने बताया कि वहां पर कई जाल बिछाए गए हैं, जल्द ही भेड़िए को पकड़ लिया जाएगा। भेड़िया आतंक प्रभावित इलाके को तीन सेक्टरों में बांटकर अभियान चलाया जा रहा है।

नहीं थम रहा भेड़िया का आतंक, आदमखोर ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला

हरिबक्स पुरवा से सटे चहलारी क्षेत्र में यह भेड़िया वन विभाग के थर्मल ड्रोन में दिखाई पड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं, एक वीडियो में भेड़िया भागते हुए भी दिखाई दे रहा है।

‘लंगड़े सरदार’ की दहशत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में महसी तहसील के ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने इलाके में चार भेड़ियों के नए झुंड को देखा है। इस झुंड में एकमात्र बचा हुआ अल्फा भेड़िया भी शामिल है जिसे इस झुंड का सरदार भी कहा जा रहा है। इसका नाम लंगड़ा सरदार रखा गया है। ‘अल्फा’ भेड़िया वह होता है जो भेड़ियों के समूह का मुखिया होता है। यह भेड़िया न सिर्फ समूह के बाकी सदस्यों से शारीरिक रूप से ताकतवर होता है, बल्कि सबसे समझदार और सक्षम भी होता है।

Tags: Bahraich Newscrime newswolf
Previous Post

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

Next Post

पर्यटकों को आकर्षित करती है उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व विरासत: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

पर्यटकों को आकर्षित करती है उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व विरासत: धामी

यह भी पढ़ें

Kishtwar Encounter

Operation Keller: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

22/05/2025
पिकअप वैन नदी में गिरी

मंडी में भीषण सड़क हादसा: पुल तोड़कर नदी में गिरी पिकअप वैन, सात की मौत

16/11/2020
auto brewery syndrome

जानें क्या होती है ऑटो ब्रीवेरी नाम की बीमारी

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version