• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में लखनऊ अव्वल

Writer D by Writer D
27/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PM Surya Yojana

PM Surya Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सौर ऊर्जा (Solar Energy) के जरिए देश में बिजली उपलब्धता की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करने और जनता को करीब-करीब नि:शुल्क बिजली देने का अभियान यूपी में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। घर की छतों पर सोलर रूफ टॉप (Solar Roof Top) पैनल लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किया है। सीएम योगी स्वयं इस योजना की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी साल शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Yojana) के अंतर्गत मात्र सात महीने में ही लखनऊ जनपद में सर्वाधिक रूफ टॉप पैनल इंस्टॉल किये गये हैं। वहीं इसी क्रम में वाराणसी, कानपुर, आगरा और कानपुर नगर टॉप फाइव में हैं।

वाराणसी में 4088 सोलर पैनल इंस्टॉल

हाल ही में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Yojana) की समीक्षा भी की है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश में लखनऊ जनपद में सर्वाधिक 11,435 सोलर रूफ टॉप पैनल क्रियाशील कर दिये गये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस योजना के अंतर्गत अबतक 4088 सोलर पैनल इंस्टॉल हो चुके हैं। ऐसे ही कानपुर में 1909, आगरा में 1364 और प्रयागराज में 1349 रूफ टॉप पैनल लगाये गये हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी तेजी से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

अबतक 17 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Yojana) के लिए अबतक 17 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से 32 हजार से अधिक घरों में रूफ टॉप पैनल इंस्टाल किये जा चुके हैं। बता दें कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत एक किलोवॉट क्षमता के रूफ टॉप पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपए और प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार रुपए यानी कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।

यूपी में अब सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए क्या है नई पार्किंग पॉलिसी

ऐसे ही दो किलोवॉट के लिए केंद्र द्वारा 60 हजार रुपए और प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानी कुल 90 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं तीन किलोवॉट और उससे ऊपर के लोड के लिए केंद्र द्वारा 78 हजार रुपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानी कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी जी जा रही है।

यूपी में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

बता दें कि 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Yojana) की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के जरिए बिजली उत्पादन और उपभोग करना है। जनता पर बिजली के बिल के बोझ को कम करने के लिए शुरू की गई इस योजना को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए यूपी के सभी सात डिस्कॉम और प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस योजना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Tags: Lucknow Newspm surya yojanaup news
Previous Post

भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा का हृदय स्थल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

Next Post

चंद्रशेखर 20 सालों से कर रहे हिंदी से न्याय की मांग, देश-विदेश से हासिल हो रहा है जन समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
CS Upadhyay

चंद्रशेखर 20 सालों से कर रहे हिंदी से न्याय की मांग, देश-विदेश से हासिल हो रहा है जन समर्थन

यह भी पढ़ें

EPFO

इस दिन खाते में आएगा PF के ब्याज का पैसा, EPFO ने दिया ये अपडेट

04/03/2023
Former IPS Amitabh Thakur

अमिताभ ठाकुर समेत तीन IPS को योगी सरकार ने किया जबरन रिटायर, जाने पूरा मामला

23/03/2021

Russia-Ukraine War: रूस ने 24 घंटे में खारकीव पर किए 56 हमले

23/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version