• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPITS 2024: लेजर शो और खादी फैशन शो ने बांधा समां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

Writer D by Writer D
27/09/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
UPITS-2024

UPITS-2024

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा उत्‍तर-प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम के तीसरे दिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्‍ली,  गुड़गांव, गाजियाबाद फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि दूसरे शहरों, राज्‍यों और विदेशों से आने वाले बॉयर्स की भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बॉयर्स की अच्‍छी-खासी भीड़ देखकर कारोबारियों में काफी उत्‍साह है। एक अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को तकरीबन साढ़े तीन लाख लोग ट्रेड शो देखने पहुँचे। उम्‍मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को और अधिक भीड़ जुटेगी, क्‍योंकि वीकंड होने की वजह से लोग छुट्टी का सदुपयोग करेंगे और अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड फेयर (UPITS) में आकर अपने पंसदीदा उत्‍पादों की प्रदर्शनी देखेंगे। वहीं, तीसरे दिन लेजर शो और खादी फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की प्रस्तुति ने भी समां बांध दिया।

पवेलियंस में जुट रही भीड़

पिछले दो दिनों के मुकाबले शुक्रवार को मेले (UPITS) में अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां प्रदर्शनी के अलावा हो रहे अन्‍य कार्यक्रम भी लोगों को खूब भा रहे हैं, जिनमें संगीत और फैशन शो से जुड़े हुए कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं यहां आयोजित हो रहे नॉलेज सेशन उधमियों के लिए काफी महत्‍वपूर्ण साबित हो रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें यहां आसानी से देशी और विदेशी बॉयर्स मिल रहे हैं, जिससे कारोबारियों का उत्‍साह काफी बढ़ा हुआ है। लोगों द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्‍ट को काफी पंसद किया जा रहा है। शिक्षा, संस्‍कृति, कल्‍चर से लेकर दूसरे तरह के स्‍टॉल पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। साज-सज्‍जा से लेकर गारमेंट के उत्‍पादों को भी लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।

‘उत्तम व उद्यम प्रदेश’ बनाने की दिख रही झलक

इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम व उद्यम प्रदेश’ बनाने की पूरी झलक नजर आ रही है। औधोगिक और स्‍टार्टअप के पटल पर प्रदेश किस तरह दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्‍की कर रहा है, इसकी तस्‍दीक न केवल यह मेला कर रहा है, बल्कि यहां जुट रही लोगों की भीड़ भी कर रही है। इस दौरान सीएम योगी के विजन में बनीं सेक्टोरल पॉलिसीज पर भी फोकस किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के नॉलेज सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।

पिछले वित्‍तीय में 20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचा निर्यात : सचान

शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) द्वारा आयोजित नेविगेटिंग द ग्‍लोबल मार्केट प्‍लेस : पोटिंशल, चैलेंज एंड स्‍ट्रेटिजीज फॉर इंडियन एक्‍सपोटर्स विषय पर आयोजित सेशन में प्रदेश सरकार के माइक्रो, स्‍मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, खादी एंड विलेज इंडस्‍ट्रीज, हैंडलूम एंड टैक्‍सटाइल मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पिछले वित्‍तीय वर्ष में प्रदेश के निर्यात ने 20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आकड़े को छू लिया था। उन्‍होंने कहा कि वृद्धि का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हमारे एमएसएमई के प्रयासों का कारण है। उन्‍होंने कहा, एमएसएमई की यह उपलब्धि महत्‍वपूर्ण है, जो घरेलू और अंतराष्‍ट्रीय बाजारों में अपनी रचनात्‍मकता और लचीलेपन का लाभ उठाते हैं।

2025 तक उत्‍तर-प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए प्रतिबद्ध : नंदी

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड एक्‍सपोर्ट प्रमोशन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में कई बेहतरीन कारीगर और निर्माता हैं, जिनकी शिल्‍पकला को दुनिया भर में मान्‍यता मिली है। उन्‍होंने कहा कि एक जिला, एक उत्‍पाद पहल ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्‍येक जिला अपनी अनूठी शक्तियों का उपयोग हमारी अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देने में हो रहा है, इसमें स्‍थानीय उधोगों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा, 2025 तक उत्‍तर-प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए पूर्ण तरीके प्रतिबद्ध है।

खादी फैशन शो हुआ आयोजित

यहां आयोजित खादी फैशन शो में यूपी की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। लोगों ने प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक झलक को देखने में काफी रुचि दिखाई। शानदार साड़ियों से लेकर अन्य परिधानों का खूबसूरत प्रदर्शन यहां आई भीड़ को खूब भाया।

हुनरमंद युवाओं के लिए विशिष्ट कौशल का लाइव प्रदर्शन

इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे दिन, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कौशल विकास मिशन का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन युवाओं को योजनाओं की जानकारी देता है और उन्हें अपने भविष्य को संवारने का एक बेहतर मंच प्रदान करता है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेड शो के दौरान कौशल विकास पवेलियन में प्रदेश के हुनरमंद युवाओं ने विभिन्न विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया गया।

Tags: Noida newsUP International Trade ShowUPITS-2024
Previous Post

‘RSS वाले अब सिर्फ दरियां बिछाते हैं…’, विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल

Next Post

उज्जैन में बड़ा हादसा! महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Wall collapsed near Mahakal temple

उज्जैन में बड़ा हादसा! महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत कार्तिक आर्यन

फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन

23/07/2020
ऋषि कपूर

जानिए रणबीर कपूर के फोन वॉलपेपर पर किसकी है तस्वीर?

22/03/2022
sentenced to death

चार साल की मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को फांसी, दो महीने में कोर्ट ने सुनाई सजा

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version