• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड भाजपा ने प्रथम चरण में बनाएं 14 लाख से अधिक सदस्य

Writer D by Writer D
27/09/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand BJP made more than 14 lakh members

Uttarakhand BJP made more than 14 lakh members

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में राज्य में 14 लाख 14 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। पार्टी दूसरे चरण के दौरान सदस्यता महाअभियान के तहत दो-दो लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बनाने पर बधाई दी है।

शुक्रवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश सदस्यता टीम, जिला सदस्यता प्रभारी, विधानसभा सदस्यता प्रभारी और विधायकों के साथ प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा के साथ ही आगामी सदस्यता अभियान कार्ययोजना निर्धारण के साथ बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने रिकॉर्ड संख्या में लोगों को BJP पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है। हम सब इस अभियान से सिर्फ भाजपा के सदस्य ही नहीं अपितु राष्ट्रवादी लोगों के एकीकरण के प्रयास में जुटे हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चले अभियान के पहले चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और तमाम जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रतिबद्धता से शानदार काम किया है। इसी का परिणाम है कि रिकॉर्ड 13 लाख 5 हजार सदस्य ऑनलाइन और एक लाख नौ हजार ऑफलाइन सदस्यों का बनना उत्साहजनक है।

उन्होंने सदस्यता की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही 15 अक्टूबर तक 03 महाअभियान और भी चलाने हैं। यह महाअभियान अगले तीन रविवार यानी 29 सितंबर, 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर को चलाए जाएंगे, जिसमे इन तीन महाअभियान वाले दिन हमें दो लाख का आंकड़ा पार करना है। जिसमे हमे महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त करना है। इस दौरान प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि वह न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ें।

महाअभियान के तीनों दिन सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री, दायित्वधारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान मेयर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे दिन वह सदस्यता अभियान में भाग लें और अपनी सार्वजनिक गतिविधि न्यूनतम रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आगमी चरण में पार्टी को प्रदेश में प्रतिदिन सदस्यता की वर्तमान औसत संख्या 50 हजार को बढ़ाकर 01 लाख करने का लक्ष्य को हासिल करना है। बूथ स्तर की गतिविधि निगरानी करने के लिए मंडल सदस्यता सहयोगी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन तरीके से चलाए सदस्यता अभियान सभी दर्ज फर्मों को जिलों की ओर से प्रदेश टोली के साथ समन्वय करके डाटा एंट्री की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने पहले चरण के महत्वपूर्ण उपलब्धियां को बैठक में सबके साथ साझा किया। जिसके तहत शीर्ष तीन विधायकों,शीर्ष तीन जनपदों, शीर्ष तीन विधानसभाओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में क्रमशः सहदेव पुंडीर,सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे। वे शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल की है उनमें क्रमशः अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं। इसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा रही क्रमशः अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी।

बदरीनाथ सीट पर हासिल वोटों से अधिक सदस्य बने:

महेन्द्र भटृ ने बताया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं जहां पिछले चुनावों में वहां पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनाने में सफल हुए हैं। जिसमे बदरीनाथ सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बूथ क्रमांक 175, ऋषिकेश में बूथ क्रमांक 85 और विकास नगर में बूथ संख्या 8 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 1000 से अधिक सदस्य बने वाले 150 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

सक्रिय सदस्यता अभियान कार्ययोजना को दिया अंतिम रूप:

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बैठक बताया कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमे सक्रिय सदस्यता प्रारूप कुछ दिनों में जिलों को भेजा जाएगा। सक्रिय सदस्यता पुस्तकें प्रदेश इकाई द्वारा मुद्रित कर भेजी जाएंगी, जिसकी एक पुस्तिका में 25 क्रमांकित फॉर्म होंगे। पार्टी में तय किया है कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक व्यक्ति के पास एक ही विधानसभा क्षेत्र में 100 सदस्य पंजीकृत होने चाहिए। व्यक्ति सक्रिय सदस्यता आवेदन पत्र और 100 पंजीकरण शुल्क नमो ऐप माइक्रो डोनेशन पोर्टल के माध्यम से अपने आेर से पंजीकृत सदस्यों की सूची के साथ जमा करेंगे। मंडल इकाइयों की आेर से एकत्र किए गए सक्रिय सदस्यता आवेदनों को जिला समीक्षा समिति को भेजा जाएगा, जो आवेदनों पर निर्णय लेगी।

सभी जिलों में 05 नवंबर को जिला समीक्षा समिति के अनुमोदन के बाद मंडलवार सक्रिय सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष की ओर से घोषित की जाएगी। प्रदेश इकाई की ओर से प्रत्येक मंडल में एक वरिष्ठ प्रदेश या जिला कार्यकर्ता को मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त किया जायेगा,जो सक्रिय सदस्यता अभियान में मंडल इकाई की सहायता करेगा। सदस्यता अभियान की सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी को अधिक से अधिक सोशल मीडिया व नमो ऐप के माध्यम से प्रचलित प्रसारित करने का आग्रह किया गया है।

बैठक में राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल,लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी,प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,राजेंद्र बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सदस्यता संयोजक कुलदीप कुमार सहसंयोजक मुकेश कोली,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,सौरव बहुगुणा,विधायक विनोद चमोली,भरत चौधरी,विनोद कंडारी,किशोर उपाध्याय,सविता कपूर,सरिता आर्य,राजेश शुक्ला समेत प्रदेश सदस्यता टीम,पार्टी जिला अध्यक्ष,जिला सदस्यता संयोजक,विधानसभा सदस्यता संयोजक प्रमुख रूप से मौजूद रहे है।

Tags: bjp sadsyata abhiyan 2024Uttarakhand News
Previous Post

उज्जैन में बड़ा हादसा! महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

Next Post

भू-कानून का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

भू-कानून का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी पर बन रहे हैं बेहद शुभ योग, हर मनोकामना होगी पूरी

17/11/2023

इस कंपनी ने किया दावा, ये माउथवॉश मारेगा 99.9% कोरोना वायरस विषाणुु

21/11/2020
Hartalika Teej

कब करना चाहिए हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन, यहां जानें

05/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version