• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 दिन में 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स बने UPITS 2024 का हिस्सा

Writer D by Writer D
28/09/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
UPITS

UPITS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और उनके उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। जैसी उम्मीद थी, पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरा संस्करण भी सफल आयोजन की ओर बढ़ चला है। चार दिन के आयोजन में ही 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स की आमद इसका उदाहरण है। 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक चार दिनों के अंदर बड़ी तादाद में बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) विजिटर्स और बिजनेस टू कंज्यूमर्स (बी2सी) ने एक्सपो का दौरा किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कुल 15 हॉल्स में इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2550 एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजन में यहां 3 लाख विजिटर्स शामिल हुए थे, वहीं इस बार विजिटर्स की संख्या 4 लाख के पार पहुंचने की संभावना है।

हर दिन बढ़ रहे विजिटर्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर से शुरू हुए इस मेगा इवेंट के पहले दिन 14,222 बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) विजिटर्स इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे, जबकि 25,589 बीटूसी विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस तरह पहले दिन ही ट्रेड शो में कुल 40,811 लोगों की भागीदारी रही। इसी तरह, दूसरे दिन 26 सितंबर को 16,385 बी2बी और 46,552 बी2सी विजिटर्स समेत कुल 62,937 विजिटर्स सम्मिलित हुए।

इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 20,210 बी2बी और 51,335 बी2सी समेत कुल मिलाकर 71,545 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। चौथे दिन शनिवार को छुट्टी के चलते करीब 90 हजार विजिटर्स ने यहां एंट्री दर्ज कराई। वहीं रविवार को और ज्यादा लोगों के यहां आने की संभावना है, जिससे कुल संख्या 4 लाख के पार पहुंच सकती है।

रविवार को पार होगा 4 लाख का आंकड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के उत्पादों को एक ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां दुनिया भर के बायर्स न सिर्फ उन्हें देख सकें बल्कि उसकी ग्लोबल लेवल पर मार्केटिंग भी कर सकें। पहले संस्करण में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप 70 हजार बी2बी विजिटर्स ने एक्सपो का दौरा किया था, जबकि 2.37 लाख बी2सी विजिटर्स भी वहां पहुंचे थे। इसी क्रम में दूसरे संस्करण में भी बड़ी संख्या में लोग इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, अब तक बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही है। कुल मिलाकर इन चार दिनों में 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह अंतिम दिन तक 4 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।

सोशल मीडिया पर भी छाया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)

यूपी इंटरनेशनल शो (UPITS) की लोकप्रियता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रही है। इस मेगा इवेंट को प्रचारित करने के लिए विभिन्न हैशटैग चलाए गए, जिन्होंने बीते 179 दिनों में करोड़ों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। #UPITS2024 की सोशल मीडिया रीच 179 दिन में 32 मिलियन (3.20 करोड़) तक रही। वहीं, #UPInternationalTradeShow की सोशल मीडिया रीच 27 मिलियन (2.7 करोड़), #Upinternationaltradeshow2024 की 4.8 मिलियन (48 लाख), #UPITS की 71.9 हजार और #GlobalBizHubUP की 65.9 हजार सोशल मीडिया रीच रही है।

पूर्व मुख्य सचिव ने भी किया भ्रमण

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2024 में आम से लेकर खास लोगों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी वेन्यू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के पवेलियन का भी भ्रमण किया। प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्राधिकरण की योजनाओं (मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क) की प्रगति से अवगत कराया गया।

मोदी-योगी ने जो कहा वो करके दिखाया…, UPITS में बज रहा यूपी के जल जीवन मिशन का डंका

साथ ही साथ, प्राधिकरण द्वारा नई प्रस्तावित योजनाओं (सेमी कंडक्टर पार्क, आईटी व सॉफ़्टवेयर पार्क, फिनटेक सिटी, हेरिटेज सिटी, मिक्स्ड लैंड यूज़, एजुकेशन हब आदि) के संबंध में भी जानकारी दी गई। दुर्गा शंकर मिश्र ने यीडा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Tags: Noida newsUPITSUPITS-2024
Previous Post

मोदी-योगी ने जो कहा वो करके दिखाया…, UPITS में बज रहा यूपी के जल जीवन मिशन का डंका

Next Post

उत्तर प्रदेश के बहुमुखी विकास का मॉडल प्रेरणादायक : गोयल

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Piyush Goyal

उत्तर प्रदेश के बहुमुखी विकास का मॉडल प्रेरणादायक : गोयल

यह भी पढ़ें

Deputy CMO was held hostage and robbed

सऊदी अरब जाने से बचने को रची फर्जी लूट की कहानी, मुकदमा दर्ज

13/02/2022
PCS-2015 recruitment scam

मथुरा 23 करोड़ रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला, 27 निजी आईटीई होंगी ब्लैक लिस्ट

29/12/2020
malaika arjun kapoor

मनोरंजन : मलाइका अरोड़ा पहुंचीं गोवा, साथ हैं अर्जुन कपूर और बहन अमृता

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version