• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

90 लाख की फर्जी एफडी से बन गए शराब की 7 दुकानों के मालिक, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
30/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में अजीब तरह की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां शराब कारोबारियों ने अफसरों की आंख में धूल झोंक कर एक दो नहीं, शराब की 7 दुकानें (Liquor Shop) हथिया ली हैं। इसके लिए शराब कारोबारियों ने जो हैसियत प्रमाण पत्र जमा किया है, वो भी फर्जी है। बैंक में प्रमाण पत्रों की जांच कराने के बाद आबकारी विभाग के अफसरों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह अलग अलग मुकदमों में 6 नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

इसी के साथ आबकारी विभाग ने इन सभी 7 दुकानों (Liquor Shop)  का लाइसेंस सीज कर दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा जिले के रसूखदार शराब कारोबारियों ने अंजाम दिया है। अधिकारियों के मुताबिक लाइसेंस हासिल करने के लिए विभाग में छह दुकानों के लिए बतौर हैसियत प्रमाण पत्र जमा की गई एफडी नकली है। यह सभी क्लोन एफडी एफडी बैंक ऑफ इंडिया से बनी हैं। इन सभी एफडी की कुल कीमत 90 लख रुपए बताई जा रही है।

मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग में तो हड़कंप मचा ही है, शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है। हरदोई के जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल के मुताबिक शराब कारोबारी कुलदीप अग्रवाल ने बेगमगंज व सुमई में दुकान (Liquor Shop) का लाइसेंस हासिल करने के लिए क्लोन एफडी लगाई थी। इसी प्रकार सुरेश अग्रवाल ने सर्कुलर रोड और कुलदीप अग्रवाल व राजकुमार अग्रवाल ने नुमाइश चौराहा और माधवगंज में नवीन गल्ला मंडी में क्लोन एफडी लगाकर दुकानों का नवीनीकरण कराया था।

हैवानियत! बुजुर्ग मां को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, फिर घर जाकर सो गए दोनों बेटे

इसी प्रकार रजनीश सिंह निवासी गोवर्धनपुर और कुलदीप अग्रवाल व राजकुमार अग्रवाल के द्वारा भी फर्जी एफडी लगाकर दुकाने हासिल करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानें सील कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक किसी भी दुकान का आवंटन करते समय सभी दस्तावेजों की जांच होती है। बावजूद इसके, इतनी बड़ी गड़बड़ी हो गई। जाहिर है कि यह काम विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत के बिना संभव ही नहीं।

Tags: crime newsHardoi newsliquor shop
Previous Post

हैवानियत! बुजुर्ग मां को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, फिर घर जाकर सो गए दोनों बेटे

Next Post

किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में नही होनी चाहिए देरी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में नही होनी चाहिए देरी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

वायुसेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट

18/11/2021
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

25/06/2024
Yasin Malik

आतंकी यासीन मलिक का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व पीएम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version