• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी : पुष्कर सिंह

Writer D by Writer D
30/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जींद। देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उपमंडल के सबसे बड़े गांव मुआना में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी है।

इन विधानसभा चुनावों में एक दलित सांसद बेटी चुनाव लडऩा चाहती थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लडऩे का मौका नहीं दिया है। क्योंकि हरियाणा में पूरी पार्टी एक व्यक्ति की जेब में रहती है। आज कांग्रेस पार्टी की मर्यादाएं इस कदर गिर चुकी है कि उन्होंने उस दलित बेटी पर अभद्र टिप्पणियां कराकर बार-बार अपमानित करने का काम किया।

धामी (CM Dhami) सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दादा रामकुमार गौत्तम के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और वह सिर्फ और सिर्फ एक परिवार तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की नस-नस में परिवारवाद और भ्रष्टाचार दौड़ता है। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले हरियाणा की कुरूक्षेत्र की भूमि पर धर्मयुद्ध लड़ा गया था।

ठीक उसी प्रकार से इन विधानसभा चुनावों के रूप में भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बीच एक प्रकार से धर्म युद्ध चल रहा है। इस धर्मयुद्ध में न्याय की जीत के लिए लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से खड़े होने की जरूरत है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव धर्मियाें व अधर्मियों के बीच : पुष्कर धामी

प्रदेश को भ्रष्टाचार, जातिवाद व परिवारवाद से बचाना है तो प्रदेश में तीसरी बार भाजपा का शासन कायम करना होगा। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में पर्ची व खर्ची का खेल चलता था लेकिन भाजपा शासन में डेढ़ लाख युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां प्राप्त हुईं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो चुनाव हो ही रहे हैं लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों ने तो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने भी शुरू कर दिए हैं।

कांग्रेस पार्टी का एक प्रत्याशी तो साफतौर पर कह रहा है कि विधायक बनने के बाद वह पहले अपना भरेगा, फिर परिवार व रिश्तेदारों का भरेगा और फिर लोगों का देखेगा। इससे कांग्रेस और उसके प्रत्याशियों की मंशा साफ जाहिर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों की जमीनों को हड़पकर एक परिवार के दामाद को दे दिया गया।

Tags: cm dhamiHaryana electionsHaryana newsNational news
Previous Post

हरियाणा विधानसभा चुनाव धर्मियाें व अधर्मियों के बीच : पुष्कर धामी

Next Post

डबल इंजन की सरकार में प्रगति के शिखर पर पहुंचा हरियाणा : पुष्कर धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm vishnudev sai inquired about the health of international folk artist vikram yadav
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार:नायब सिंह सैनी

22/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में कर्मचारी बदल सकेंगे स्थाई पता, होम टाउन में नहीं होगा बदलाव

22/07/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

शिक्षा से रोजगार तक, मान सरकार युवाओं को बना रही स्टार्टअप लीडर

22/07/2026
AI to become a core subject in government schools.
Main Slider

पंजाब में शिक्षा का नया मॉडल, सरकारी स्कूलों में AI बनेगा कोर सब्जेक्ट

22/07/2026
Next Post
CM Dhami

डबल इंजन की सरकार में प्रगति के शिखर पर पहुंचा हरियाणा : पुष्कर धामी

यह भी पढ़ें

Bhojpuri singer Pramod Premi Yadav's new song 'Khush Rahiya E Jaan' released

भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘खुश रहिया ए जान’ हुआ रिलीज

15/06/2021
cm yogi

मदर्स डे पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मां का सम्मान करें

09/05/2021
arrested

10 लाख रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version