• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब हिज्बुल्लाह का नया चीफ भी खत्म! इजरायली हमलों के बाद नहीं हो पा रहा संपर्क

Writer D by Writer D
05/10/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Hashem Safieddine

Hashem Safieddine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। लेबनान के आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद उसके संभावित उत्तराधिकारी (Hashem Safieddine) से भी शुक्रवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कथित तौर पर एक इजरायली हवाई हमले में उसे निशाना बनाया गया था। लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

ईरान समर्थित लेबनानी संगठन के खिलाफ अपने अभियान में इजरायल ने गुरुवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर एक बड़ा हमला किया था। तीन इजराइली अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक अंडरग्राउंड बंकर में हाशेम सफीद्दीन (Hashem Safieddine)  को निशाना बनाया गया था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तीन लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर, दहिया, पर शुक्रवार से जारी इजरायली हमलों ने बचावकर्मियों को हमले की जगह पर जाने से रोक दिया है। हमले के बाद से हिज्बुल्लाह ने सफीद्दीन (Hashem Safieddine)  की स्थिति पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

हिज्बुल्लाह के लिए बड़ा झटका

इजरायली लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने शुक्रवार को कहा कि सेना अभी भी गुरुवार रात के हवाई हमलों का आकलन कर रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया गया था। नसरल्ला के कथित उत्तराधिकारी का लापता होना हिज्बुल्लाह और उसके संरक्षक ईरान के लिए एक और बड़ा झटका है।

हिज्बुल्लाह के 400 ऑपरेटिव ढेर

मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले इजरायल और लेबनान के बीच जारी तनाव को और गहरा सकते हैं क्योंकि पहले से ही दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।

अमेठी हत्याकांड: सीएम योगी से पीड़ित परिजनों ने की मुलाकात

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि अब तक दक्षिणी लेबनान में चल रहे जमीनी अभियानों के दौरान 400 से अधिक हिज्बुल्लाह ऑपरेटिवों को मार गिराया गया है। इन ऑपरेटिवों में कई क्षेत्रीय कमांडर भी शामिल हैं।

Tags: Hashem SafieddineHezbollahinternational NewsIsrael Air Strike
Previous Post

स्वच्छ भारत मिशन: शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ब्लू-प्रिंट

Next Post

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद पर कोर्ट का फैसला, ऊपर की तीन मंजिलें गिराने के दिए आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

17/04/2026
Gas Pipeline Blast
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी ‘बम’, खैबर पख्तूनख्वा धमाके में 8 लोगों की मौत

17/04/2026
Next Post

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद पर कोर्ट का फैसला, ऊपर की तीन मंजिलें गिराने के दिए आदेश

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में पीएसी के चार जवानों सहित 10 लोग घायल

08/10/2021
जिलाधिकारी अमित किशोर

कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अमित किशोर

22/08/2020
CM Bhajanlal Sharma

शिक्षकों की समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी: सीएम शर्मा

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version