• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ाकर निवेशकों को नई सुविधाएं देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
07/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही है। सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश ने इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे में, अब इस प्रगति को नए आयाम देने की दिशा में योगी सरकार द्वारा दो अहम कदम उठाए गए हैं। एक ओर, प्रदेश में निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण, तमाम प्रकार की मंजूरी और इन्सेंटिव प्रणाली का लाभ देने व निवेशकों को नई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में इन्वेस्टमेंट रिफॉर्म्स का डीटेल्ड मैकेनिज्म बनाया जाएगा। इसके जरिए इन्वेस्टमेंट प्रमोशन व फैसिलिटेशन का मार्ग प्रशस्त होगा और प्रक्रिया सरलीकरण में मदद मिलेगी। इसी प्रकार, इन्वेस्ट यूपी द्वारा निवेश मित्र पोर्टल के सिंगल विंडो प्लैटफॉर्म प्रणाली को और दुरुस्त करने पर फोकस किया जा रहा है। प्रक्रिया के अंतर्गत दो चरणों में बिजनेस यूजर्स के लिए यूनिफाइड जी2बी इंटरफेस, माइक्रो सर्विस आर्किटेक्चर, इंटीग्रेशन व एफिशिएंट कंटेंट मैनेजमेंट प्रणाली को पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

आईपीआरएस रैंकिंग फ्रेमवर्क को विकसित करने पर फोकस

सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार, प्रदेश में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को प्रक्रिया सरलीकरण समेत ईज ऑऱ डूइंग बिजनेस के विभिन्न कॉम्पोनेंट्स का लाभ मिलना चाहिए। इसी दिशा में यूपीसीडा में डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के मानकों के अनुरूप बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बीआरएपी) को लागू किया जाएगा।

यह डीटेल्ड मैकेनिज्म की तरह कार्य करेगा जो यूपीसीडा के ऑफिशियल्स की परफॉर्मेंस में इजाफा करने, ऑनलाइन सर्विसेस के मॉडिफिकेशन व निवेश मित्र के साथ उसके इंटीग्रेशन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही, इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम (आईपीआरएस रैंकिंग) का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

गैप ऐनालिसिस व इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्ट्रैटेजी पर होगा काम

यह यूपीसीडा (UPSIDA) के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में विकास व निवेश के अवसर तलाशने तथा गैप ऐनालिसिस के माध्यम से सुधार के क्षेत्रों में काम करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके अतिरिक्त, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्ट्रैटेजी के विकास व विस्तार, बिजनेस प्रॉसेस री-इंजीनियरिंग, नॉलेज क्रिएशन, डाटाबैंक मैनेजमेंट, बिजनेस प्रमोशन व मार्केटिंग, जीआईएस सिस्टम के इवैल्युएशन समेत विभिन्न प्रकार के कार्यों का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 3 वर्षों की कार्यावधि के लिए एक कंसल्टेंसी एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

निवेश मित्र पोर्टल की सिंगल विंडो प्रणाली में और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा

सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा अनुरूप, इन्वेस्ट यूपी द्वारा निवेश मित्र पोर्टल की सिंगल विंडो प्रणाली को और सुदृढ़ कर उसमें नई सुविधाओं को जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत दो फेज में कार्य को पूरा किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी योगी सरकार, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

पहले फेज में डिजाइन, डेवलपमेंट व इंप्लिमेंटेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा तथा दूसरे फेज में पोर्टल के ऑपरेशनल मेंटिनेंस पर फोकस किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए बिजनेस यूजर्स के लिए यूनिफाइड जी2बी इंटरफेस, माइक्रो सर्विस आर्किटेक्चर, इंटीग्रेशन व एफिशिएंट कंटेंट मैनेजमेंट प्रणाली को पोर्टल से जोड़े जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

डिजिटल फैसिलिटेशन मैकेनिज्म में होगा सुधार

प्रक्रिया के अंतर्गत, डिजिटल फैसिलिटेशन मैकेनिज्म में और ज्यादा सुधार किया जाएगा। इसके जरिए, इन्वेस्ट यूपी द्वारा सुझाए गए नए मॉडल्यूल्स का विकास होगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की मौजूदा प्रणाली को सिंगल विंडो प्रणाली का एक्सेस और साथ ही राष्ट्रीय सिंगल विंडो प्रणाली के साथ एकीकरण का माध्यम सुनिश्चित करता है।

इसके साथ ही निवेशकों को केवाईए (नो योर अप्रूवल्स), यूएएफ (यूनिफाइड एफ्लिकेशन फॉर्म्स), डॉक्यूमेंट रिपोजिटरी, पेमेंट गेटवे, इंडीविजुअल लाइसेंस मॉड्यूल, ग्रीवांस रेड्रेसल, यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट मॉड्यूल, रिपोर्टिंग व डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है जिसे और सुदृढ़ करने की तैयारी की जा रही है।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

यूपी के किसानों में बढ़ा केले की खेती का क्रेज

Next Post

जनकल्याणकारी योजनाओं से पत्रों को लाभान्वित कराए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
AK Sharma

जनकल्याणकारी योजनाओं से पत्रों को लाभान्वित कराए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Delhi Govt School

स्कूलों में छठी से 9वीं और 11वीं कक्षाओं में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन फिर शुरू

26/09/2020
2400 kg bell handed over for Ram temple

रामोत्सव 2024: मंदिर के निमित्त सौंपा गया 2400 किलो का घंटा

10/01/2024
Purnima

साल की अंतिम पूर्णिमा आज, जानें स्नान-दान टाइम

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version